Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 27 मई 2023

अज्ञात वाहन की ठोकर से विक्षिप्त महिला की मौत

 अज्ञात वाहन की टक्कर से मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की मौत



मधुबनी जिले के जयनगर के वाटर वेज चौक के समीप शुक्रवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्ष की एक महिला की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।लगभग तीन वर्षो से ब्रह्मबाबा स्थान के पास एनएच सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रही थी। रात में सड़क पार करते समय किसी वाहन से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। सुबह सड़क किनारे उसका शव देखा गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना फोन करके स्थानीय पुलिस को दी। उसके बाद एसआई धीरेंद्र कुमार सिंह ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर जांच में जुट गई।


इस बाबत जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि महिला कहीं बाहर की है। इसी वजह से अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात में पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा जा रहा है।

वही बेलही दक्षिणी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव और सरपंच प्रतिनिधि शम्भु महतो ने बताया कि लगभग तीन वर्षो से ब्रह्मबाबा स्थान के पास एनएच सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर यह महिला यहाँ रह रही थी। रात में सड़क पार करते समय किसी वाहन से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। उक्त महिला स्थानीय या हिंदी भाषा भी नही समझती थी। पुलिस के द्वारा अज्ञात में पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।