Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 1 जून 2023

विधायक ने किया खरीफ कर्मशाला का उद्घाटन

 विधायक ने किया खरीफ कर्मशाला का उद्घाटन 


अररिया : 01:06:2023


 रानीगंज प्रखंड मुख्यालय में खरीफ कर्मशाला का उद्घाटन रानीगंज विधायक अचमित ऋषिदेव एवं प्रखंड उप प्रमुख कलानंद सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर कृषि समन्वयक बलराम कुमार द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में बारी बारी से जानकारी दिया गया। बलराम कुमार ने किसानों को बीज वितरण,जैविक खेती,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभुक किसानों को केवाईसी एवं एनपीसीआई से खाता को लिंक कराने को जानकारी दिया गया। प्रखंड अप प्रमुख कलानंद सिंह के द्वारा किसानों को रसायनिक खाद्य का कम प्रयोग करने एवम कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने को कहा गया। वही विधायक रानीगंज के द्वारा उपस्थित किसानों का अभिवादन किया गया एवम कृषि विभाग बिहार सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लेने का आग्रह किसानों से






किया गया। उप परियोजना निदेशक आत्मा अररिया द्वारा आत्मा योजनाओं के तहत जानकारी किसानों को दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र अररिया के वैज्ञानिक द्वारा मक्का एवम धान की खेती तथा मौसम वैज्ञानिक आफताब  आलम द्वारा जलवायु अनुकूल खेती के बारे में बताया गया। वही कार्यक्रम के समापन पर मझुआ पश्चिम के किसान बनबिहारी हरिजन द्वारा प्रखंड  स्तरीय खरीफ  कर्मशाला किसानों के लिए लाभदायक बताया एवम मंचासीन पदाधिकारी से मूंगफली के बीज की आपूर्ति करने के लिए अनुरोध किया गया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रानीगंज गणेश सिंह,कृषि समन्वयक रंजन कुमार चौधरी,संदीप कुमार मंडल,अभिलाषा कश्यप ,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक निलेश नीरज सहायक तकनीकी प्रबंधक वीर बहादुर सिंह लेखापाल पवन कुमार,राहुल कुमार एवम किसान अवधेश यादव,कामेश्वर हरिजन,अनिल यादव,रोहित हरिजन,सुरेंद्र यादव,संतोष यादव,सैलेंद्र यादव,अशोक यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड