Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 5 जून 2023

SSB द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान 2023 का हुआ आगाज़

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  सशस्त्र सीमा बल द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान 2023 का हुआ आगाज


महानिरीक्षक पंकज कुमार दाराद द्वारा सीमांत मुख्यालय के नये प्रांगण में पेड़ लगाकर किया गया शुभारम्भ 


बल मुख्यालय द्वारा सीमांत पटना को साल 2023 में कुल 4,02,000 वृक्षारोपण का दिया गया लक्ष्य


पटना : 05 जून, 2023


विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशनुसार सशस्त्र सीमा बल, सीमान्त पटना, 40वीं वाहिनी एवं सीमान्त पटना के अंतर्गत आने वाली समस्त इकाईयों द्वारा आज (05 जून विश्व पर्यावरण दिवस) वृहद वृक्षारोपण अभियान 2023 का आगाज महानिरीक्षक पंकज कुमार दाराद द्वारा सीमांत मुख्यालय के नये प्रांगण में पेड़ लगाकर किया गया। इस अवसर पर सभी कार्मिकों के द्वारा 150 पौधा लगाये गये। बल मुख्यालय द्वारा सीमांत पटना को साल 2023 में कुल 402000 वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है। 




इस अवसर पर महानिरीक्षक पंकज कुमार दाराद भा.पु.से. सीमान्त मुख्यालय पटना ने अपने संदेश  में पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए लोगों से अपील की कि सभी लोगों को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए, साथ ही अपने जान पहचान के लोगों को भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना चाहिए। इसी क्रम में सीमांत मुख्यालय, पटना के अंतर्गत सभी इकाईयों को निर्देशित  किया गया है कि बृहत पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जाए। 

   इस अवसर पर के. सी विक्रम, उप-महानिरीक्षक, अभय प्रकाश, उप-महानिरीक्षक (मेडिकल), अशोक सजवाण, कमांडेन्ट, सुवर्णा सजवाण, कमांडेन्ट और अन्य अधिकारीगण तथा कार्मिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और वृक्षारोपण में अपना सहयोग दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।