Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday 5 June 2023

SSB कमांडेंट का विदाई समारोह आयोजित

 एस एस बी कमांडेन्ट को अधिकारियों एवं जवानों ने दी भावभीनी विदाई,  साढ़े तीन साल की सेवा में किये कई महत्वपूर्ण कार्य।


मधुबनी जिले के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 18 वीं बटालियन एस एस बी मुख्यालय राजनगर के कमांडेन्ट अरविंद वर्मा  को कार्यवाहक कमांडेन्ट जीत सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं जवानों ने फूल-माला पहनाकर व गुलाब फूल देकर विदा किया। विदा होते ही मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं जवानों ने भावुक हो गया। हो भी क्यों न,उन्होंने तीन वर्षों तक वाहिनी में सेवाएं दी और अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य किये। 18 वीं वाहिनी के कमांडेन्ट अरविंद वर्मा का स्थानंतरण एस एस बी सीमांत मुख्यालय गुहाटी में हो गया है। वे एस एस बी सीमांत मुख्यालय गुहाटी के लिए 18 वीं बटालियन मुख्यालय राजनगर से निजी गाड़ी से विदा हुए। विदा हुए बताया कि उनके कार्यकाल में एस एस बी द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर कई चौकियों के भूमि का अधिग्रहण सफलता पूर्वक किया गया। वही वाहिनी मुख्यालय बनाने को लेकर राजनगर में भूमि अधिग्रहण किया गया। 200 किलोग्राम गांजा, दर्जनों पिकप चाइनीज सेव, ब्राउन शुगर, हथियार,प्रतिबंधित दबाई, शराब,करेंसी नोट, उनके कुशन नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा के आलावा कई जगहों पर मादक पदार्थ पकड़े गए। कई अनाधिकृत कार्यों पर प्रतिबंध भी लगाया गया। सीमावर्ती क्षेत्रों में जीवन यापन करने वालों  लोगों के लिए निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर, सोलर लाइट, कंबल,कुदाल,स्प्रे मशीन, बच्चों के लिए खेल सामग्री का भी आयोजन किया गया। साथ ही बटालियन मुख्यालय राजनगर में जवानों को मनोरंजन के लिए क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्सा कसी समेत सैकड़ों खेल का आयोजन भी समय-समय पर करता रहा। खाश बात यह कि उनकी कार्य शैली ने अधिकारियों एवं जवानों के दिलों में जगह बना ली थी।

कार्यक्रम को भावुक होते हुए सभागार में उपस्थित पदाधिकारियों एवं जवानों संबोधित करते हुए कहा कि हमने आप लोगों के साथ  साढ़े तीन साल व्यतीत किये हैं, हालांकि हम सभी इस बात से पूरी तरह अपरिचित थे कि वो दिन इतनी जल्दी आ जायेगा। जब में राजनगर से नई दिल्ली के लिए स्थानांतरण होऊंगा। इस मिथिलांचल के पावन भूमि पर तैनात 18 वीं वाहिनी मुख्यालय राजनगर के कमांडेन्ट के नाते ऑफिस से जुड़ते समय मैं बहुत भोला था, हालांकि किसी ने यह सही कहा है कि समय किसी को सीखा देता हैं। मुझे भी समय के साथ मेरे अनुभवों ने बहुत कुछ शिखाया। मैं इस बटालियन में अपने पद के साथ और अधिक जिम्मेदार हो गया था। ये बहुत अच्छा सफर था, जिसे मैं कभी भूल नहीं सकता और हमेशा मेरी यादों में रहेगा। साथ ही अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों को भावुक होते हुए कहा कि मेरे प्यारे मित्रों मैं आप सभी को अलविदा कहना चाहता हूँ,और मुझे दिये गए इस विशेष प्यार व देख भाल के लिए आप सभी को धन्यवाद। अनजाने में मुझसे हुई गलती के लिए आपसे क्षमाप्रार्थी हूँ, और आप सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं शांतिपूर्ण जीवन कि कामना करता हूँ। साथ ही मेरे विदाई समारोह में उपस्थित होने के लिए एक बार फिर से धन्यवाद।



इस विदाई समारोह में  कार्यवाहक कमांडेन्ट जीत सिंह, उप कमांडेन्ट अमित कुमार कुशवाहा, सहायक कमांडेन्ट कुलदीप सिंह, सहायक कमांडेन्ट दयाल जी,निरीक्षक बलजीत सिंह, निरीक्षक प्रशासन राजपाल,उप निरीक्षक प्रेम सिंह नेगी,सहायक उप निरीक्षक बबलू कुमार, सहायक उप निरीक्षक मुकेश चंद्रा, उप निरीक्षक नरेश कुमार, मुख्य आरक्षी सोमनाथ दास, सामान्य उप निरीक्षक बेद राम, उप निरीक्षक जगदीश सिंह, सामान्य आरक्षी जस पाल,सामान्य आरक्षी अमित कुमार,आरक्षी सामान्य बृजनंदन कुमार, सामान्य आरक्षी महिला छाया लाता गौतम,सामान्य आरक्षी महिला पिंकी कुमारी समेत समस्त 18वीं वाहिनी एस एस बी राजनगर पदाधिकारियों, अधिकारियों ,कर्मचारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।