Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday 21 July 2023

भू विवाद में चार घायल

 भूमि विवाद में हुई  हिंसा में चार घायल : बनाया बंधक




लौकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चन्नीपुर गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच महज चार कट्ठा जमीन के लिए जम कर मारपीट हुई है, जिसमें चार लोग घायल हो गए।


मिली जानकारी के मुताबिक़ जितेंद्र मंडल और और उपेन्द्र मंडल के बीच चार कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।


जितेंद्र मंडल का कहना था कि उसने उक्त जमीन राम नरेश यादव से खरीदी है जबकि उपेंद्र मंडल का कहना है कि उसी जमीन को उसने इंद्र मोहन यादव से खरीदा है। राम नरेश यादव और इंद्र मोहन यादव आपस में चचेरे भाई हैं।


फिलहाल पीड़ित पक्ष ने बताया कि उपेन्द्र मंडल उक्त विवादित जमीन में पानी पटा रहा था जिसपर जितेंद्र मंडल की पत्नी कला देवी ने मना किया।


इतने में अचानक विवाद शुरू हो गया और उपेन्द्र मंडल, देवेंद्र मंडल, ललिता देवी, गीता देवी और विमला देवी तथा नागेंद्र मंडल, जितेंद्र मंडल, कला देवी और सुगावती देवी के बीच मारपीट होने लगी। 



एक पक्ष के घायलों ने बताया कि लाठी, डंडा से लेकर धारदार हथियार से हमला किया गया और इसके बाद उन लोगों को बंधक बना लिया गया था।


फिर जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।


समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज़ नहीं हुई थी। हमने दूसरे पक्ष के लोगों से भी बात करने की कोशिश की लेकिन खबर संकलन के समय दूसरे पक्ष से कोई मौजूद नहीं थे। 


फिलहाल ज़मीन विवाद में एक बार फिर हुई इस भीषण हिंसा से लोग हतप्रभ हैं।


इस संदर्भ में पूछने पर लौकहा थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। घायलों का इलाज कराया गया है। साथ ही दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कारवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।