Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday 20 July 2023

आशा का धरना-प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी

 आशा का धरना-प्रदर्शन नौवें दिन जारी


न्यूज़ डेस्क : मधुबनी



मधुबनी जिले के विभिन्न प्रखंडों में आशा कार्यकर्त्ताओं का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है । इसी क्रम में हरलाखी प्रखंड के सीएचसी, उमगांव में नौ सूत्री मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्त्ताएँ नौवें दिन भी अनिश्चित कालीन धरना पर बैठी रही। इस दौरान आशा ने सरकार के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया।

 प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रखंड के सीएचसी उमगांव परिसर में  फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चित कालीन धरना नौ दिनों से चल रहा है।

आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमसे  सरकार दिन रात बहुत काम लेती है। आशा कार्यकर्ताएं पूरी ईमानदारी से काम करती आ रही हैं। फिर भी सरकार आशा कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में चट्टानी एकता के साथ आशा कार्यकर्ताएं सभी प्रखंडों में धरना पर बैठी हुई हैं।

इस बार जब तक सरकार नौ सूत्री मांगों को पूरा नही करेंगे, तब तक अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। 



इस मौके पर आशा देवी, रेखा देवी, रागिनी देवी, नीलम देवी, ललिता देवी, नीतू देवी, धर्मशीला देवी, सविता देवी, मुन्नी देवी, कविता, अनिता,चित्रा,खुशबू खातून सहित कई आशा कार्यकर्ताएं उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।