Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday 26 August 2023

महिला सशक्तिकरण में माँ अन्नपूर्णा महिला मंच की क्रांतिकारी भूमिका

 महिला सशक्तीकरण में क्रांतिकारी भूमिका निभा रहा माँ अन्नपूर्णा महिला मंच, जयनगर, दिया जा रहा निःशुल्क सिलाई एवं कंप्यूटर एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण



* महिला उत्थान एवं जागरूकता को एक शशक्त पहल शुरू किया माँ अन्नपूर्णा महिला मंच ने

* नि:शुल्क सिलाई मशीन प्रशिक्षण शिविर शुरू कर माँ अन्नपूर्णा महिला मंच ने महिला जागरूकता एवं उत्थान में किया उल्लेखनीय योगदान 


माँ अन्नपूर्णा महिला मंच ने ठाना है, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है :- अमित कुमार राउत 


प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं एवं युवतियों को निःशुल्क सिलाई सिखाएंगे :- कामिनी साह




मधुबनी जिले के जयनगर की एकमात्र महिलाओ के उत्थान एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही स्वयंसेवी संस्था माँ अन्नपूर्णा महिला मंच की ओर से संचालित निःशुल्क सिलाई एवं कंप्यूटर एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो अनवरत बीते डेढ़ सालों से जारी है।

मधुबनी जिले के जयनगर शहर के वार्ड संख्या-2 स्थित माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के कार्यालय परिसर, जो की पटना गद्दी रोड मुहल्ले है, उसमें निःशुल्क शिविर के माध्यम से पहले तीन बैच को तीन माह तक हरेक बैच मे 32 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया गया है।

इस बाबत शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में समाजसेवी सह मुख्य कोर्डिनेटर अमित कुमार राउत ने प्रशिक्षुओं को अभिनन्दन किया और भविष्य की शुभकामनायें दिया। उन्होंने बताया कि माँ अन्नपूर्णा महिला मंच, जयनगर का महिला सशक्तीकरण में सिलाई प्रशिक्षण क्रांतिकारी भूमिका निभा रहा है। कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए तो यह वरदान सरीखा है। सिलाई हुनर सीखते ही घर बैठे इसके जरिए स्वरोजगार मिल जाता है। माँ अन्नापूर्णा महिला मंच, जयनगर के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ रहा है।

बता दें कि मधुबनी जिले के जयनगर में माँ अन्नपूर्णा महिला मंच ने महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर एवं स्वंय के पैर पर खड़ा होने की पहल पर तीसरे बैच का निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर कुछ दिन पहले समाप्त हुआ था अब चौथे बैच की तैयारी की जा रही है। साथ ही ब्यूटी पार्लर का भी नि:शुल्क प्रशिक्षण पहले बैच का जारी है, इसके बाद पुनः दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर की सबसे बढ़िया प्रशिक्षक श्रीमती मुन्नी देवी सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण दे रहीं हैं, साथ ही मुस्कान ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती मुस्कान शर्मा निःशुल्क ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दे रहीं हैं। ये दोनों लोग हमारे संस्था से भी जुडी हुई हैं। साथ ही हमलोग निःशुल्क कंप्यूटर की भी शिक्षा दे रहे हैं, जो भी जरूरतमंद और पैसे के कारण पढने मे अक्षम होते हैं। पढ़ाई के उपरांत हमलोग सर्टिफिकेट भी प्रदान करते हैं।


इस मौके पर संस्था की कामिनी साह ने बताया कि हमारी संस्था समय-समय पर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के सामाजिक हित के कार्य करती रहती है। समाज हित में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। संस्था की ओर से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में यह कदम संपूर्ण क्षेत्र में एक विशेष बदलाव लेकर आएगा, जिससे हमारे क्षेत्र की माताएं बहने आत्मनिर्भर बनेंगे व सामाजिक विकास में अहम कड़ी साबित होंगी।


वहीं, सबिता देवी ने कहा कि ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सिलाई व अन्य प्रकार के कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के अभियान में यह बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर विभिन्न गांव में समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें व परिवार के लालन-पालन तथा समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।


वहीं, संस्था की सरिता कुमारी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में सभी प्रशिक्षणार्थियों को मैनुअल सिलाई मशीन के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मशीनों की मरम्मत एवं रखरखाव की भी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को हैंड्स आन ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी, जिसमें उन्हें सिलाई मशीनों से संबंधित प्रतिदिन आने वाली समस्याओं व उनके निदान से अवगत कराया जाएगा।


वहीं, सिलाई कटाई की ट्रेनिंग शिक्षक मुन्नी देवी ने कहा कि ने बताया कि यदि आप कार्य को गुणवत्ता के स्तर पर ले जाते हैं, तो आप व्यवसायिक रूप में भी कार्य कर सकते हैं, जिसमें कई स्वयंसेवी संस्था इनका पूर्ण सहयोग करेगी। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि आप सभी उन महिलाओं के लिए एक आदर्श हैं, जो आपसे प्रेरित होकर अपने घरों से बाहर निकलीं तथा इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि आप सभी को प्रशिक्षण के पश्चात करने हेतु काम भी संस्था मुहैया करवाएगी।

उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, ओर पलायन पर भी रोक लगेगी। साथ इससे महिलाओं के खिलाफ हो रहे प्रताड़ना एवं उत्पीड़न के मामलों में भी कमी आएगी, क्योंकि ऐसे निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।


वहीं, इस मौके पर संस्था के मुख्य कॉर्डिनेटर अमित कुमार राउत ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में युवतियों और महिलाओं को सिलाई की क्लास में सिलाई मशीन से सम्बन्धित सब कुछ सिखाया जाएगा। मसलन साड़ी में फाल लगाने, हुक, बटन, कुर्ती, सलवार गाउन, लहंगा, ब्लाउज, तरह-तरह के डिज़ाइनर गाउन बनाना, पेटिकोट,

छोटे बच्चे के फ्रॉक बनाना भी सिखाया गया। घरेलू उपयोग की बैग बनाना भी बताया जाएगा, और भी अनेक जानकारी सिलाई के लिए दी जाएंगी। सभी को सिलाई से सम्बन्धित सभी बारीकियों को सिखाया जाएगा, जिससे आगे चल कर ये महिलाएं अपना खुद का एक व्यापार शुरु कर सकती है। इससे महिला आत्मनिर्भर होकर घर के प्रति अपनी जिम्मेदारी उठा सकती है। 

 

बता दें कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए माँ अन्नपूर्णा महिला मंच द्वारा पिछले डेढ़ साल पहले निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुरू किया था, जिसमें पहले रजिस्ट्रेशन करवाया गया था, ततपश्चात अब उस बैच का प्रशिक्षण समाप्त हुआ। अब चौथे बैच की तैयारी शुरू की गई है। वहीं, निःशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स का प्रशिक्षण का पहला बैच बहुत जल्द समाप्त होगा, जिसके उपरांत जल्द ही दूसरा बैच शुरू किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।