Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday 7 August 2023

डीएसपी के नेतृत्त्व में क्राइम मीटिंग आयोजित

 स्वंतत्रता दिवस को लेकर डीएसपी के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मिटिंग का आयोजन


न्यूज़ डेस्क : मधुबनी


मधुबनी जिले के जयनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार ने विभिन्न थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग की। इस दौरान जयनगर अनुमंडल के सभी थाना के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान डीएसपी विप्लव कुमार का मुख्य रूप से फोकस लंबित मामलों के निष्पादन पर रहा। वहीं स्वंतत्रता दिवस पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने थानाध्यक्षों को विशेष दिशा निर्देश दिया।


डीएसपी ने स्वतंत्रता दिवस पर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया। चोरी-छुपे शराब बेचने और पीने वालों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान डीएसपी ने बारी-बारी से सभी थानाध्यक्षों से थाना क्षेत्र में दर्ज कांडों के अलावा अब तक कितने मामलों का निष्पादन कर चुके हैं, इसकी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्षों को लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताया, जल्द से जल्द निष्पादन का आदेश दिया। क्राइम कंट्रोल की दिशा में उन्होंने थानाध्यक्षों को पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही रात्रि गश्ती पर विशेष जोर दिया। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए उन्होंने थानाध्यक्षों को शराब तस्करों पर विशेष निगरानी रखने की हिदायत दी।

डीएसपी ने कहा कि बॉर्डर से सटे इलाकों पर विशेष नजर रखे ताकि धंधेबाजों के मंसूबे कामयाब न हो सके।

इस मौके पर जयनगर थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष रंजन,सर्किल इंसपेक्टर आर.के. भानु, देवधा थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन,लदनिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।