Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 4 सितंबर 2023

कलुआही में राजद महिला जिलाध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित

 न्यूज़ डेस्क : मधुबनी


राष्ट्रीय जनता दल कलुआही के द्वारा महिला प्रकोष्ठ की नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सह जिला पार्षद  रेणु देवी का सम्मान समारोह सह एक दिवसीय बैठक का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष  गुलजार अहमद की अध्यक्षता में किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष रेणु देवी एवं प्रधान महासचिव  सह जिला पार्षद सदस्य अलका झा को हरा गमछा और माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रेणु देवी ने कहा कि महिला कमिटी को बूथ स्तर तक ले जाने एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के संदेश को जन जन तक फैलाने पर जोड़ देते हुए कहा कि


जिले के सभी प्रखंडों में योग्य तथा दल के प्रति आस्था रखने वाली योग्य महिला को प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया जाएगा। अब प्रखंड अध्यक्ष की यह नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि वह प्रखंड के सभी पंचायतों में दल के प्रति आस्थावान महिलाओं को पंचायत अध्यक्ष के रूप में मनोनीत कर उन्हें यह निर्देशित करें कि वे दल के प्रति समर्पित महिला को बूथ अध्यक्ष के पद पर मनोनीत करने का कार्य करें। प्रधान महासचिव अलका झा ने कहा की संगठन से जुड़े सभी लोगों का यह दायित्व बनता है कि अपने दल की नीतियों और सिद्धांतों को आम जनों को बताने का काम करें। साथ साथ केंद्र सरकार की गलत नीतियों को लोगों के बीच बताने का काम करें।  कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व प्रमुख जीवछ यादव, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय, आपदा जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ जहांगीर अली, मिश्रीलाल यादव, ललिता देवी, गुलशन आरा, समीना खातून, नूरजहाँ, अनिता देवी, शायदा प्रवीन, जमीला खातून, शकीना खातून, महासुंदरी देवी, अमेरिका देवी, शाइस्ता परवीन, नसीमा खातून, अनिता देवी, विनोद यादव, मोहनजी यादव, अवधेश महतो, राजकुमार शर्मा, मो. सदाम, सुरेश दास, भोला दास, मनोज साह, पवन यादव, रामपुकार यादव, मो. इरशाद , मो.शाकिर हुसैन, रामधनी मंडल सहित सैकड़ों अन्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड