Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 10 सितंबर 2023

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित

 गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा को सफल बनाने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित 



न्यूज़ डेस्क : मधुबनी



मधुबनी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय,मधुबनी के सभागार में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम मलिक की अध्यक्षता में गृह मंत्री अमित शाह के 16 तारीख को झंझारपुर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में होने वाली जनसभा को सफल बनाने को लेकर अहम बैठक की गई, जिसमें प्रदेश की महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी सजल झा एवं जिला अध्यक्ष शंकर झा की उपस्थिति में बैठक की गई, जिसमें वरिष्ठ नेता भाजपा नूनू ठाकुर, सभी महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित हुई। सभी  मंडलों से अधिक से अधिक महिलाओं की सभा में उपस्थिति हेतु आने-जाने के वाहन एवं प्रचार-प्रसार हेतु कई योजना बनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सजल झा ने कहा कि महिलाओं की 50% आबादी है। हम सभी  बहनें पूरी लगन एवं मेहनत से गृह मंत्री अमित शाह की रैली में बड़ी संख्या में


उपस्थिति हेतु सभी मंडल के साथ बैठक की तिथि तय की गई।

इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण झा,पूर्व क्षेत्रीय प्रभारी सह पेशे से अधिवक्ता पूनम सिंह,प्रतिमा रंजन,अर्चना कुमारी,मीनाक्षी श्रीवास्तव,अरुण कान्त झा,कुमारी सोनी,आरती कुमारी,पूजा झा,पूनम सिंह,प्रतिमा रंजन,कन्हैया कुमार के साथ अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।