Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 23 नवंबर 2023

सर जे.सी.बोस की पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई गई

 आर.जी.एन. पब्लिक स्कूल में देश के मशहूर वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस की आज पुण्यतिथि मनाई गई


धीरज गुप्ता (गया)

23:11:2023

 


गया।आर.जी.एन. पब्लिक स्कूल, शेरघाटी में देश के मशहूर वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस की आज पुण्यतिथि मनाई गई है। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक श्री संजय कुमार, प्राचार्या सुचरिता पंचाध्याय समेत स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है इस मौक़े पर स्कूल में पेड़ पौधों से संबंधित चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।निदेशक  संजय कुमार ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर जगदीश चंद्र बोस बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे उन्हें रेडियो और माइक्रोवेव ऑप्टिक्स के अविष्कार के जनक के तौर पर जाना जाता है।उन्होंने ही साबित कर दिखाया था कि पेड़-पौधों में भी जीवन होता है।

दुनिया उन्हें जे सी बोस के नाम से जानती है. वह ऐसे समय पर कार्य कर रहे थे जब देश में विज्ञान शोध कार्य लगभग नहीं के बराबर था। ऐसी परिस्थितियों में भी बहुमुखी प्रतिभा के धनी बोस ने विज्ञान के क्षेत्र में मौलिक योगदान दिया है।वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस को फादर ऑफ रेडियो साइंस के नाम से भी जाना गया है। रेडियो की तरंगों को खोजने वाले वैज्ञानिक ने इसकी शुरुआत कॉलेज के एक छोटे से कमरे से की है।जहां न तो प्रयोगशाला थी और न ही कोई उपकरण है।

पौधों में भी जान होती है. उन्हें भी दर्द होता है। उन पर रोशनी और तापमान का असर होता है। यह बताने वाले वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस की आज पुण्यतिथि है।उन्होंने रेडियों की तरंगों को खोजा था।अपनी यह खोज कॉलेज के एक छोटे से कमरे में की है जहां न तो प्रयोगशाला थी और न ही उपकरण.

जगदीश चंद्र बोस का जन्म पूर्वी बंगाल के ररौली गांव में 30 नवंबर 1858 को हुआ. 

23 नवम्बर 1937 को 79 वर्ष की उम्र में बिहार के गिरिडीह में इस महान वैज्ञानिक का निधन हो गया.वह एक जीव-विज्ञानी, भौतिक विज्ञानी, वनस्पतिशास्त्री और साइंस फिक्शन के लेखक थे।उनकी पुस्तकों में रिस्पांस इन द लिविंग एंड नॉन-लिविंग (1902) और द नर्वस मैकेनिज़्म ऑफ प्लांट्स (1926) शामिल हैं। बोस ने वायरलेस संचार की खोज की और उन्हें इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग द्वारा रेडियो साइंस के जनक के रूप में नामित किया गया है।

इस मौके पर सह-निदेशक संजीव कुमार,शिक्षक आकिब अली खान, विशाल सिंह, सियाराम शर्मा, सीता गुप्ता, मिद्धत आरा, रूपेश ठाकुर, अभिषेक तिवारी, विनय श्रीवास्तव,सगीर अहमद उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।