Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 16 नवंबर 2023

राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव की नेतागिरी पर प्रशान्त किशोर का बड़ा तंज

 *प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की योग्यता की खोली पोल, बोले- लालू यादव के लड़के हैं तभी हैं Deputy CM, क्रिकेट खेलने गए तो वहां भी ढोते थे पानी* 




मधुबनी : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के उप मुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसा। कहा कि इन लोगों को क्या मतलब है इन सब चीजों से, गए उलूल-जलूल बकवास करते हैं, लोगों को जाति-धर्म में बांटा, पैसा, शराब, बालू का काम किया, पैसा वसूल कर टिकट बांटा, जाति के नाम पर लोग गरीबी-मजबूरी में वोट दे देते हैं उसके बाद नेता बनकर ज्ञान दे रहा है। तेजस्वी यादव की क्या पहचान है, वो नौंवी फेल आदमी है। वह क्रिकेट खेलने गए तो वहां पानी ढोते थे। लालू यादव के लड़के हैं इसलिए सब लोग जानते हैं। लालू जी के लड़के हैं इसलिए RJD के नेता हैं।


प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव क्यों पथ निर्माण मंत्री रहेंगे। समाज का जो दबा-कुचला वर्ग है, जिसका वे दावा करते हैं कि उनको आवाज दे रहे हैं, आप उन्हें मौका दीजिए। अगर, तेजस्वी यादव खुद से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ले लें और जो मुस्लिम मंत्री हैं जिन्हें अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय का प्रभार दिया गया है अगर वे गृह मंत्री हो जाएं तो इससे कौन रोक रहा है।


 *राहुल गांधी, राजीव गांधी के लड़के इसलिए वह हैं कांग्रेस के बड़े नेता, इससे वह देश के नेता थोड़े न हो जाएंगे : प्रशांत किशोर* 


प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी के के वंशवाद पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी, राजीव गांधी के लड़के हैं इसलिए वह कांग्रेस के नेता हैं। इससे वह देश के नेता थोड़े न हो जाएंगे। आपके बाबू जी की पार्टी है तो कोई भी नेता बन जाएगा। आपके बाबूजी की दुकान है तो कोई भी जाकर बैठ जाएगा, दुकान का मालिक हो जाएगा। उसमें आपकी योग्यता क्या है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।