Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 24 दिसंबर 2023

यौन शोषण का आरोपी डॉक्टर पुलिस गिरफ्त में

 यौन शोषण के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार 



बाबूबरही



मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत डॉक्टर निखिल कुमार को बाबूबरही पुलिस के सहयोग से बेगूसराय पुलिस ने रविवार को बाबूबरही अस्पताल से गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध में स्थानीय थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने बताया कि महिला थाना बेगूसराय में डॉक्टर निखिल के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के विरुद्ध  एक लड़की ने कराई प्राथमिकी दर्ज। उक्त मामले में बेगूसराय पुलिस बाबूबरही पहुंचकर डॉक्टर निखिल को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने यह भी बताया कि बेगूसराय पुलिस आरोपी को अपने साथ आगे की कार्रवाई के लिए बेगूसराय ले गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड