Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday 24 December 2023

"मिथिला ग्लोबल अवार्ड" से सम्मानित हुए सतीश

 "मिथिला ग्लोबल अवार्ड" से सम्मानित हुए सतीश 






न्यूज़ डेस्क : मधुबनी


अयाची नगर युवा संगठन के 7वें स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बिहार के अलावा 10 अन्य राज्यों के 20 सामाजिक कार्यकर्त्ताओं को मिथिला ग्लोबल अवॉर्ड प्रदान किया गया। हर वर्ष संस्था के एक सदस्य को यह सम्मान प्रदान किया जाता है। इस वर्ष अयाची नगर युवा संगठन/फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य सतीश मंडल को मिथिला ग्लोबल अवार्ड 2023 प्रदान किया गया। यह सम्मान मंचासीन अतिथि उदय कुमार झा और मदन झा के हाथों प्रदान किया गया। सतीश संस्था से जुड़कर विगत कई सालों से सामाजिक कार्य कर रहे हैं। साथ ही रक्तदान भी करते हैं। संस्था के संस्थापक विक्की मंडल द्वारा समाज के प्रति इनके समर्पण की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।