Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 22 जनवरी 2024

480 बोतल शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार

 480 बोतल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार





साभार : सुमित कुमार राउत

जयनगर




48वीं  वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,  जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल बाह्य सीमा चौकी कमला के जिम्मेवारी के इलाके में  सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक कामयाबी मिली है।नाका ड्यूटी के दौरान सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह की अगुवाई में अन्य जवानों के साथ  नाका ड्यूटी के दौरान की गयी कार्यवाही में  भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 270/6  से लगभग 100 मी० भारतीय क्षेत्र की तरफ नेपाल से लायी जा रही देशी शराब (नेपाली सौंफी) 300 एम. एल.की- 480 बोतलों के साथ एक तस्कर , दिलीप कुमार साहनी (उम्र-30) सुपुत्र जितेन कुमार साहनी, गांव-इनरवा,वार्ड नंबर -8,जिला धनुषा (नेपाल) को गिरफ्तार किया गया है।

जब्त किए गयी  नेपाली शराब की बोतलों और  गिरफ्तार किए गए तस्कर को अग्रिम कार्यवाही  हेतु पुलिस थाना जयनगर के सपुर्द कर दिया गया है। भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा।श्री राम विशाल (उप कमांडेंट ) कार्यवाहक कमांडेंट, 48वीं  वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है और भारत-नेपाल  सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर  के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंधित लगाया  जा सके ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।