Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 10 जनवरी 2024

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्त्व में देश का चहुमुखी विकास : अशोक कुशवाहा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा चहुमुखी विकास : अशोक कुशवाहा 





साभार : सुमित कुमार राउत




भारतीय जनता युवा मोर्चा ,मधुबनी के द्वारा 12 जनवरी को पटना में आयोजित युवा समागम सह जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह को लेकर भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत पासवान ने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर  पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में संपूर्ण बिहार के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जुटान होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है। विश्वपटल पर भारत का जय जयकार हो रहा है, चीन जैसे धुर विरोधी देश भी आज भारत के विदेश नीति की प्रशंसा कर रहा है, लेकिन बिहार में अपराध, हत्या बलात्कार, लूट जैसी घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, बिहार के युवा शिक्षा,रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे है। बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल साबित हुई है। बिहार के युवा नशे की चपेट में जा रहे हैं। युवा समागम से बिहार के युवा नशा मुक्त बिहार, शिक्षित बिहार, विकसित बिहार व नरेंद्र मोदी के सपनो का बिहार बनाने का संकल्प लेंगे।

वहीं प्रेस को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने कहा की मधुबनी जिला संगठन के सात विधानसभा मधुबनी, राजनगर, बाबूबरही, बिस्फी, बेनीपट्टी, हरलाखी, खजौली इन सभी विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में युवा समागम में भाग लेंगे और भ्रष्टाचारी परिवारवादी बिहार सरकार को आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे।

इस प्रेस वार्ता में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनोहर आनंद झा, भाजयुमो नेता सुमित मिश्रा व अन्य कई उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड