Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 31 मार्च 2024

ब्राउन सुगर, विदेशी मुद्राओं एवं जाली भारतीय मुद्रा के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

 ब्राउन सुगर, विदेशी मुद्राओं एवं जाली भारतीय मुद्रा के साथ छह तस्कर गिरफ्तार



रिपोर्ट : उदय कुमार झा

31:03:2024




 जयनगर    :   भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, विदेशी मुद्राओं एवं जाली भारतीय मुद्रा के साथ पकड़े गए 06  तस्कर । 

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव को मद्देनजर


रखते हुए की जा रही लगातार कार्यवाही के क्रम में  आज दिनांक 31/03/2024 को 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल  जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी कमला  के जिम्मेवारी के इलाके  में  सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। श्री विवेक ओझा उप-कमांडेंट/प्रचालन  की गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम को बाह्य सीमा चौकी बेतौन्हा एवं कमला से गठित किया गया जिसकी अगुवाई श्री विवेक ओझा उप-कमांडेंट/प्रचालन  48वीं वाहिनी के द्वारा की गयी। भारत-नेपाल बार्डर से  1.7 कि॰ मी० भारतीय क्षेत्र में  देवेन्द्रा कुमार यादव (उम्र-33) पुत्र - जीवछ यादव , गाँव- छार्रापट्टी, वार्ड न॰-04कमलाबारी , पुलिस स्टेशन- जयनगर, जिला- मधुबनी को उसके निजी घर में अवैध रूप से रखे हुए प्रतिबंधित सामान ब्राउन शुगर-52ग्राम, भारतीय मुद्रा- रु॰ 5110/-, नेपाली मुद्रा-रु॰ 95410/- ,जाली भारतीय मुद्रा- रु॰7800/-,  संयुक्त अरब अमीरात- 30 दीरहम, स्कोर्पियो गाड़ी-01,टाटा इंडिगो मांजा-01,मोटरसाईकिल -02 , मोबाइल-23 नग  के साथ  05 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है । इस कार्यवाही में स्थानीय पुलिस जयनगर को भी सम्मलित किया गया था । 

गिरफ्तार किए गए 05 अन्य तस्करों का विवरण निम्न प्रकार से है:

01) मोहमद नवी हुसैन (उम्र-25) सपुत्र- कलाम हुसैन , गाँव- भेलवाटोल, वार्ड न॰-17, पुलिस स्टेशन- जयनगर, जिला- मधुबनी (बिहार) । 

02) मोहमद वसीम (उम्र-30) सपुत्र- मोहमद मस्ताकिम, गाँव- भेलवाटोल, वार्ड न॰-17, पुलिस स्टेशन- जयनगर, जिला- मधुबनी(बिहार) । 

03) संतोष कुमार शर्मा (उम्र-25) सपुत्र- नन्द किशोर ठाकुर , गाँव- धौलीटोल, वार्ड न॰-02 ,कमलबारी, पुलिस स्टेशन- जयनगर, जिला- मधुबनी(बिहार) । 

04) संतोष कुमार यादव (उम्र-35) सपुत्र- नागेश्वर यादव , गाँव- सुखचैना , वार्ड न॰-15  , पुलिस स्टेशन- मादार  , जिला- सिराह (नेपाल)। 

05) काशी साह (उम्र-36) सपुत्र- भरत साह , गाँव- गोल बाज़ार , वार्ड न॰-07  , पुलिस स्टेशन  +जिला- सिराह (नेपाल)। 

                 जब्त किए गए सामान सहित 06 व्यक्तियों को अग्रिम कार्यवाही  हेतु जयनगर थाने को  सुपुर्द कर दिया गया है । भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान  चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा । 

 श्री गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48वीं  वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है।  और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है।  और भारत-नेपाल  सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है।  ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया  जा सके ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।