Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 15 मार्च 2024

सुबोध चौधरी के नेतृत्त्व में चला लाभार्थी संपर्क अभियान

 नगर अध्यक्ष सुबोध चौधरी के नेतृत्व में नगर के बूथ पर चलाया जा रहा लाभार्थी संपर्क अभियान 





साभार : सुमित कुमार राउत

मधुबनी





मधुबनी नगर में भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी के अध्यक्षता में नगर मंडल मधुबनी के गौशाला चौक शक्ति केंद्र के बूथ नंबर-24  पर लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी के ने बताया कि लगातार कई दिनों से हम लोग मधुबनी नगर में लाभार्थी जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत आज गौशाला चौक शक्ति केंद्र बूथ नंबर-24 पर आना हुआ है। लोगों में मोदी जी के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है और लोग आगे आकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग करने के लिए तैयार है। जिन लोगों को लाभ मिला है, उनका विचार हम लोग लेते हैं। उनको भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के का प्रणाम कहते हैं। लोगों में मोदी जी के प्रति बहुत उत्साह है।

इस मौके पर पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, विधानसभा के विस्तारक भारतीय , वार्ड पार्षद अरुण प्रसाद सहित अन्य कई लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड