Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 18 अप्रैल 2024

अग्निशमन सुरक्षा के लिए चला जागरूकता अभियान

 अग्निशमन सुरक्षा के लिए लोगों को किया जागरूक



जयनगर 




मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी,जयनगर सुभाष प्रसाद सिंह ने डोड़वार पंचायत के मुखिया,सरपंच,वार्ड सदस्य,जीविका,स्वयं सहायता समूहों के साथ वार्ता का आयोजन किया गया।

मौके पर जयनगर अग्निशमन पदाधिकारी सुभाष प्रसाद सिंह ने कुआढ़ गॉव में उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का थीम "अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दे" विषय रखा गया है। उन्होंने विद्युत शार्ट सर्किट एवं ग्रामीण आग से बचाव आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए  आम जनों को जागरूक करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

वहीं सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुभाष प्रसाद सिंह ने आमलोंगों को अग्निसुरक्षा उपायों के बारें में "क्या करें क्या न करें के" संबंध में जागरूक किया जा रहा है एवं थ्रेसर मालिको को भी कार्य के दौरान कम-से-कम दो ड्रम पानी रखने हेतु सलाह दी जा रही है। इस दौरान पम्पलेट का वितरण करते हुए उन्हें आवश्यक जानकारी सहित अग्नि सुरक्षा संबंधित स्लोगन महत्वपूर्ण दृष्यमान स्थलों पर अंकित कर नजदीकी अग्निशामालय का दूरभाष नम्बर भी वितरित करते हुए अग्नि सुरक्षा संबंधित वॉल पेंटिंग भी किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड