Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday 21 May 2024

शूटर इंद्रदेव मुखिया पुलिस के हाथों गिरफ्तार

 शूटर इंद्रदेव कुमार मुखिया उर्फ इंद्र कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार






साभार : सुमित कुमार राउत

लदनियां





मधुबनी जिले के लदनियां थाना अध्यक्ष हत्याकांड के आईओ धनन्जय कुमार ने रविवार की रात झलोन गांव निवासी रामेश्वर सिंह के शूटर इंद्रदेव कुमार मुखिया उर्फ इंद्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया।

उक्त आशय की जानकारी लदनियां थाना अध्यक्ष धनन्जय कुमार ने मोबाइल फोन पर दी। 

उन्होंने बताया कि घटना 25 मई 2023 की है। इस बाबत मृतक रामेश्वर सिंह के पुत्र सितेंद्र सिंह बयान पर 130/2023 लदनियां थाना में केस दर्ज किया गया। आवेदक ने प्राथमिकी में कहा है कि हत्या प्रेम प्रसंग की गई है। उन्होंने कहा है कि  आवेदक ने अपनी माता एवं मृतक की पत्नी मंजू देवी की अवैध सम्बंध वर्षों पूर्व से अपने पड़ोसी रामनारायण मुखिया से चल रहा था। आरोपी मंजू देवी ने अपने प्रेमी रामनारायण मुखिया के साथ रामेश्वर सिंह के हत्या करने के लिए एक लाख रुपये पर शूटर से बातचीत किया था। दोनों आरोपी ने 80 हजार रुपये सुपाडी के रूप में पथराही गांव के इन्द्र कुमार मुखिया उर्फ इन्द्र कुमार को दिया।

25 मई 2023 की रात मृतक कमलपुर गांव स्थित नया घर में पत्नी के साथ सोया था।

शूटर इंद्रदेव कुमार मुखिया सोये अवस्था में मृतक रामेश्वर सिंह को गोली मारकर हत्या कर दिया। 

मृतक के पुत्र सितेंद्र सिंह के आवेदन पर केस दर्जकर प्रेमी रामनारायण मुखिया सहित प्रेमिका मंजू देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

शूटर इंद्रदेव कुमार मुखिया उर्फ इन्द्र कुमार करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था।

थाना अध्यक्ष ने आरोपी को नाटकीय ढंग गिरफ्तार न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया।

इस बाबत थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या-140/24 के प्राथमिक अभियुक्त सुरेश यादव उर्फ हिटलर, जो चौपाईर गांव का निवासी एवं मनीष कुमार यादव,पथराही को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।