Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday 10 June 2024

जन्मदिन पर असहायों को भोजन वितरित : केक भी काटा गया

 राधे यादव ने अपने पुत्र लव्यांश के जन्मदिन पर असहायों को खिलाया खाना : केक भी काटा






सुमित कुमार राउत

जयनगर 




जरूरतमंद को भोजन कराना और उसकी सेवा करना जीवन का सबसे बड़ा पुण्य होता है। इस कार्य के लिए हर व्यक्ति आगे होता है, ताकि कोई व्यक्ति भूखा ना सोए।इसी उद्देश्य से जयनगर में माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन की शुरुआत की गई। माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन का उद्देश्य है कि जयनगर शहर में कोई भी व्यक्ति भोजन के लिए दर-दर न भटके। हर जरूरतमंद को भोजन मिल पाए। जयनगर के युवाओं ने चार वर्ष पहले कोरोना संकट के समय माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन की शुरुआत की थी, लेकिन,अब धीरे-धीरे इस माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन ने जरूरतमंदों के लिए जयनगर में लंगर लगाकर नि:शुल्क भोजन प्रतिदिन करवा रहे है। माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन के जरिए गरीब भूखे लोगों को गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराए जाते हैं। कोरोना संकट में शुरू हुआ माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन अब हर गरीब और असहाय लोगों की भूख मिटा रहा है। अब माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन की ओर से नई पहल करते हुए शहर के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जन्मदिन हो या पुण्यतिथि लोगों से अपील की जा रही है कि व्यर्थ खर्चा करने के बजाय आप इन जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करें। लोग भी इनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

इसी कड़ी में राधे इंटरप्राइजेज पाकुड गिट्टी रैंक प्वाइंट,खजौली के डायरेक्टर राधे यादव ने अपने पुत्र लवयांश के जन्मदिन के अवसर पर गरीब,असहाय लोगों के बीच भोजन दाता बनकर निःशुल्क भोजन वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन एकमात्र ऐसी संस्था है, जो प्रतिदिन पिछले 1435 दिनों से रोज एक तय समय और तय जगह पर लंगर लगा कर भरपेट गर्म एवं पौष्टिक भोजन देते हैं। इसके लिए उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त किया और संस्था मे सहयोग की भी बात कही।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।