Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 12 अगस्त 2024

सर्वजन कल्याण हेतु सामूहिक रुद्राभिषेक अनुष्ठान आयोजित

 सर्व कल्याण हेतु सामूहिक रुद्राभिषेक धार्मिक अनुष्ठान का हुआ आयोजन 


* शिवालयों में जलाभिषेक पूजा पाठ को देर शाम तक उमड़ी रही भीड़




साभार : सुमित कुमार राउत

जयनगर 



मधुबनी जिले के जयनगर के मेन रोड स्थित श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर परिसर में सावन के सोमवार  के शुभ अवसर पर श्री सत्यनारायण भगवान मन्दिर के तत्वावधान में  एक दिवसीय विंशोत्तरशत 121 संख्यात्मक लघुरुद्री अतिरुद्ध का दिव्यानुष्ठान सह आवृति पाठ सामूहिक रुद्राभिषेक सह शुभ संकल्प विशेष पूजा पाठ जलाभिषेक का भव्य धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन भव्य सजा धजा मनोरम अनुष्ठान स्थल शिवलिंग के समक्ष किया गया। वृन्दावन से आये विद्वान भागवताचार्य हरि प्रसाद महाराज के नेतृत्व में पण्डितों एवं पाठ कर्ता के द्वारा रुद्राभिषेक पूजा आवृति पाठ किया गया। धार्मिक अनुष्ठान रुद्राभिषेक विशेष पूजा पाठ में दर्जनों जोड़ा यजमानों ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर सामूहिक रुद्राभिषेक पूजा पाठ किया। आयोजनकर्ता और यजमानों ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का विशेष आयोजन सर्व कल्याण विश्व में शांति सभी के शुभ मंगल कामना विपदाओं से बचाव हम सभी के रक्षा के लिए किया गया है। हम सभी यही कामना को लेकर यह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रुद्राभिषेक धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना रहा। 

वहीं, शिवालयों मंदिरों में अहले सुबह से देर शाम तक सावन के सोमवार दिन श्रद्धालु भक्त जनों जलाभिषेक पूजा पाठ को ले भीड़ उमड़ी रही। अहले सुबह से ही कमला नदी में स्नान कर विधिवत पूजा अर्चना कर किया कमला नदी के घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। प्रसिद्ध शिलानाथ धाम, जागेश्वर नाथ, नागा बाबा, दुःख हरण महादेव, भूत नाथ, राम जानकी, सत्यनारायण भगवान समेत विभिन्न शिवालयों और मंदिरों में देर शाम तक जलाभिषेक पूजा पाठ को ले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शिवालयों और मंदिरों में देर शाम भोलेनाथ बाबा का भव्य श्रृंगार महा आरती देखने लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बाबा का और श्रृंगार मंदिरों का सजावट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।