Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 30 अक्टूबर 2024

48 SSB BN द्वारा जागरूकता सप्ताह के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ रैलियों का आयोजन

 48वीं वाहिनी  सशस्त्र सीमा बल द्वारा जागरूकता सप्ताह के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ किया रैली आयोजित





सुमित कुमार राउत

मधुबनी 







मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यवाहक कमांडेंट हरेंद्र सिंह (द्वितीय कमान अधिकारी) के पर्यवेक्षण में वाहिनी एवं वाहिनी के कार्यक्षेत्र की सीमांत चौकियो में "भ्रष्टाचार के दुष्परिणाम पर जागरूकता रैलियों" का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाना और इसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को सचेत करना था।



रैली का आयोजन निम्नलिखित स्थानों पर किया गया :


1). वाहिनी मुख्यालय, जयनगर

2). सीमा चौकी बिहारी

3). सीमा चौकी हरिने

4). सीमा चौकी कमला

5). सीमा चौकी जानकी नगर.


इन रैलियों में सीमावर्ती क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगाए और इसके कारण समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाई।

इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के अधिकारीगण ने भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और आम जनमानस को इसके उन्मूलन में सहयोग करने की अपील की।

रैली के दौरान नागरिकों को भ्रष्टाचार से दूर रहने और एक स्वच्छ समाज के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय प्रशासन और सीमा बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।