प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के उत्तर बिहार अध्यक्ष हिमांशु कुमार को निधन उपरांत दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट : सुमित कुमार राउत
मधुबनी/जयनगर
मधुबनी जिले के जयनगर में ललित कुटीर स्थित प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को आयोजित एक शोकसभा में प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के उत्तर बिहार अध्यक्ष हिमांशु कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।
ज्ञातव्य हो कि मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखण्ड के मूल निवासी हिमांशु कुमार बीते कई महीनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार की सुबह इलाज के दौरान मधुबनी के निजी अस्पताल में उनका असामयिक निधन हो गया। पार्टी समर्थकों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।
इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष नित्यानन्द झा, नगर अध्यक्ष गुड्डू साह, कपिलदेव साह, मो० असलम, पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह, मीना देवी कुशवाहा, नवेन्द्र झा, मदन झा, अवधेश सिंह, प्रदीप पंजियार, सुभाष राउत, अरुण प्रधान, शेख इम्तियाज, मो०चांद, अजय झा समेत अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें