यदुनाथ सार्वजनिक पुस्तकालय में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित
उदय कुमार झा
पैटघाट (लालगंज) : 07:11:2025
मधुबनी
यदुनाथ सार्वजनिक पुस्तकालय, लालगंज - पैटघाट अपनी स्थापना का पचहत्तरवाँ वर्षगाँठ का भव्य आयोजन किया,जिसकी अध्यक्षता मैथिली साहित्य के सुप्रतिष्ठित साहित्यकार डा.जगदीश मिश्र ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष तथा पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. अशर्फी कामति द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर हुआ। इस अवसर पर नवारम्भ प्रकाशन,मधुबनी द्वारा प्रकाशित डा.अरविन्द कुमार सिंह झा लिखित 'समीक्षाश्री' पुस्तक का विमोचन हुआ , जिसका विस्तृत विवेचन-विश्लेषण विशिष्ट वक्ता के रूप में महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह महाविद्यालय, सरिसब -पाही के
मैथिली विभागाध्यक्ष डा.अजीत मिश्र ने किया। आलोचना, कथा, उपन्यास, नाटक, काव्य, महाकाव्य,अनुवाद आदि ग्यारह विधा के तीस पुस्तकों का समीक्षात्मक आलेख 'समीक्षाश्री' में सन्निहित है। सभा को संबोधित करते विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि साहित्य प्रेमी के लिए गर्व का विषय है कि यदुनाथ सार्वजनिक पुस्तकालय निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यानुरागीम में डा. केदारनाथ झा, काशीनाथ झा 'किरण', शैलेन्द्र आनन्द, डा. रमेश झा, डा. विनोदानन्द झा, डा.अनुराग मिश्र,डा. कैलाश नाथ मिश्र आदि प्रमुख थे। मंच संचालन अमल कुमार झा ने किया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें