मेजर जनरल एस झा (रिटायर्ड) बने मधुबनी पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संरक्षक
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
मधुबनी : 14:02:2026
भारतीय सेना के आरमर्ड कोर के सेवानिवृत मेजर जनरल और वर्तमान थलसेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बैचमेट रह चुके मेजर जनरल शैलजानन्द झा (रिटायर्ड) मधुबनी पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संरक्षक पद पर आसीन हुए हैं। मेजर जनरल झा ने अपनी सेवा के दौरान अपनी अमिट छाप आरमर्ड कोर में छोडी और टी-90 टैंक की पहली खेप रूस से इनके निर्देशन में ही लाई गई थी।
मधुबनी के पूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष और कारगिल के युद्ध नायक ग्रुप कैप्टेन आई बी ठाकुर के नेतृत्व में सदस्यगण मेजर जनरल झा के आवास पर मिले और उनसे संरक्षक पद स्वीकार करने का आग्रह किया। साथ ही, झा दम्पत्ति को सम्मानित भी किया । मे जनरल झा ने पूर्व सैनिकों के आग्रह को स्वीकारा और कहा कि मेरे लिए यह खुशी की बात है कि मुझपर पूर्व सैनिकों ने भरोसा किया है। मेरा प्रयास रहेगा कि हमारे साथियों के साथ हर सुख-दुःख में मैं उनके और उनके परिजनों के साथ खड़ा रहूँ। इस अवसर पर श्रीमती शैल झा, ग्रुप कैप्टेन आई बी ठाकुर, ऑनरेरी कैप्टेन मोहन चन्द्र झा, सूबेदार मेजर सुन्दर तिवारी, सूबेदार एम सी मिश्र, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट शैलेन्द्र मिश्र, नायक विजय ठाकुर सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें