Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 15 फ़रवरी 2026

जयराम मंडल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार : कुल चार बदमाश पुलिस गिरफ्त में

 राजनगर थानाक्षेत्र में बीते दिनों हुई हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार




न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

15:02:2026


10.02.026 को राजनगर थाना अन्तर्गत एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

 घटना का 06 दिनों के अंदर उद्भेदन :-

मुख्य अभियुक्त मो० अरसद पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल अवैध देशी पिस्टल एवं गोली के साथ कुल 04 आरोपी गिरफ्तार


> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता :-


01. मों० अरसद, पे० अमीर हमजा, सा०-गौस नगर, थाना-राजनगर, मधुबनी।

02.. अमन अमीर, पे०-अमीर हमजा, सा०- गौसनगर, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनी।

03. गुलाम नबी, पे०-मो० उमर, सा०- गौसनगर, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनी।

04. मो० दानिस, पे०-जावेद अख्तर, सा०- गरौल, थाना-अलीनगर, जिला-दरभंगा।



> बरामदगी :-


01. देशी पिस्टल :- 02

02. जिंदा कारतूस :- 08

03. घटनास्थल से खोंखा :-01

04. मोबाईल :- 02


घटनाक्रम (01) दिनांक-10.02.026 को राजनगर थाना अन्तर्गत राघोपुर बलाट स्थित बघी बांध के पास जयराम मंडल, पे० श्रीचन्द मंडल, सा०-समाधी टोल को मधुबनी जाने के क्रम में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना प्राप्त होते हीं त्वरीत कार्रवाई कर थानाध्यक्ष, राजनगर थाना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 एवं पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर घटना का जायजा लिया गया था।


> पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में अपराधीयों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम द्वारा अनुसंधान / अन्य बाहरी स्त्रोतों / फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला कि जॉच रिपोर्ट एवं जिले की तकनिकी टीम कि मदद से आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज / सीडीआर एवं अन्य स्त्रोतो से अपराधी कि पहचान कर लिया गया था।


आज दिनांक-15.02.026 को सुबह पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की उक्त घटना में शामिल अपराधकर्मी एवं अन्य 02 लड़को के साथ एक मोटरसाईकिल से कहीं जा रहा है। सुचना प्राप्त होते हीं पुलिस टीम द्वारा उक्त अपराधकर्मी को पकडने हेतु राजनगर थाना अन्तर्गत गाम रामपट्टी, बलाट रोड में वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया। ईसी क्रम में सामने से तेज गती से आते हुए एक मोटरसाईकिल को रोका गया तो एक लड़का मो० अरसद द्वारा अपने देशी पिस्टल से पुलिस पर गोली चला दिया गया तो पुलिस अपना बचाव करते हुए उक्त अपराधी पर भी गोली चलाया गया जो उक्त अपराधी के पैर में लगा। जिससे वह अपराधी वहीं पर गिर गया तथा मोटरसाईकिल पर सवार अन्य 02 लड़के वहाँ से भागने में सफल रहें।


> तपश्चात पुलिस द्वारा उक्त अपराधी मो० अरसद को अवैध लोडेड देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना के संदर्भ में राजनगर थाना द्वारा सुसंगत धाराओ में कांड दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


> उक्त अपराधी मों० अरसद के बिरूद्ध लूट, छिनतई, चोरी के लगभग आधे दर्जन मामलें दर्ज है जिसमे वांछित है।


> घटनाक्रम (02) :- दिनांक-15.02.2026 को राजनगर थाना द्वारा दिवा गस्ती में रामपट्टी, रांटी रोड में सर्वाडीह पुल से नीचे तीन मुहानी के पास वाहन चेकिंग के क्रम में मोटरसाईकिल पर सवार 03 व्यक्ति पुलिस को देख कर अपना गाड़ी घुमा कर भागने लगे। जिसे साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये तीनो व्यक्तियों के नाम / पता पूछने पर अपना नाम 01. अमन अमीर, पे०-अमीर हमजा, 02. गुलाम नबी, पे०-मो० उमर दोनों सा०-गौसनगर, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनी 03. मो० दानिस, पे०-जावेद अख्तर, सा०-गरौल, थाना-अलीनगर, जिला-दरभंगा बताया। तलाशी के क्रम में अमन, अमीर के कमर के बाये तरफ से एक देशी पिस्टल, 03 जिन्दा गोली बरामद हुआ। बरामद देशी पिस्टल के संबंध में पूछने कोई भी व्यक्ति द्वारा संतोष जनक जबाब नहीं दिया गया। बरामद देशी पिस्टल एवं 03 जिन्दा गोली को विधिवत जप्त किया एवं तीनो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उक्त घटना के संदर्भ में राजनगर थाना द्वारा सुसंगत घाराओं में कांड दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड