Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 2 मार्च 2026

मिशन परिवार विकास अभियान के तहत सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर किया जागरूकता रथ रवाना

 मिशन परिवार विकास अभियान के तहत सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर किया जागरूकता रथ रवाना





23 फरवरी से 5 मार्च तक दंपति संपर्क अभियान, 6 से 20 मार्च तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा


न्यूज़ डेस्क : मधुबनी 

02 : 03: 2026



जनसंख्या स्थिरीकरण और परिवार कल्याण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मधुबनी जिले में “मिशन परिवार विकास अभियान” की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रथ को  सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार कहा कि यह अभियान जिले के प्रत्येक पात्र दंपति तक परिवार नियोजन सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


अभियान दो चरणों में चलाया जा रहा है—पहला चरण दंपति संपर्क अभियान 23 फरवरी से 5 मार्च तक और दूसरा चरण परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा 6 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित होगा। इन दोनों चरणों के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर प्रजनन आयु वर्ग के दंपतियों से संपर्क करेंगी, उन्हें परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों की जानकारी देंगी और आवश्यकतानुसार साधन उपलब्ध कराएंगी।

सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य असुरक्षित गर्भधारण को रोकना, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और दंपतियों को परिवार नियोजन के आधुनिक तरीकों से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में गर्भनिरोधक साधन, आईयूसीडी किट, कंडोम, अंतरा इंजेक्शन, छाया गोली और अन्य आवश्यक सामग्री स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर सेवा में बाधा न आए।

अभियान की सफलता सुनिश्चित करने एवं जागरूकता के लिए पोस्टर, फ्लेक्स, दीवार लेखन, रैली और ग्राम स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनबाड़ी सेविकाओं को अभियान में विशेष भूमिका निभाने का दायित्व दिया गया है।


एसीएमओ डॉ एस एन झा ने बताया कि मिशन परिवार विकास केवल जनसंख्या नियंत्रण का प्रयास नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और सुरक्षित मातृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सशक्त पहल है।कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने सामूहिक रूप से जनजागरूकता बढ़ाने और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. एस. एन. झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज मिश्रा, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक नवीन दास, अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड