यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन जिला कमेटी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित
सिटी रिपोर्टर : मधुबनी
01:03:2026
मधुबनी शहर में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के समक्ष बैंक कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा गले मिलकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
जिला कमेटी के संयोजक रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि होली का प्रत्येक रंग प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है।
यह पर्व आपसी भाईचारा, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि होली हमें मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने का संदेश देती है।
समारोह के दौरान कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और पारंपरिक गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया।
मौके पर अवधेश, किशोर, संजय, रंजीत, अमरनाथ, सोनू जी, गणेश जी, लक्ष्मी नारायण, संदीप, राम बिलाल, रवि कुमार, रवि तथा सौरभ ठाकुर सहित कई बैंककर्मी और सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
वक्ताओं ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार ही नहीं, बल्कि प्रेम, सामाजिक समरसता और एकता का भी प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने भविष्य में भी इसी तरह मिलकर पर्व मनाने का संकल्प लिया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें