राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा बिरौल अनुमंडल एवं गौरा बौराम प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का मनोनयन सम्पन्न
न्यूज़ डेस्क : मधुबनी
25:03:2026
परशुराम राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा,परशुराम सेवा संस्थान की बिरौल अनुमंडल और गौराबोराम प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। साथ साथ प्रदेश युवा कार्यकारिणी गठित करने के लिए भी प्रादेशिक संयोजन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है।।
विगत दिनों आधारपुर में हुए ब्राह्मण संवाद सभा में पारित प्रस्तावों पर प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय संयोजक ईo आशुतोष कुमार झा ने अपनी सहमति स्वीकृति प्रदान कर दी है।। आज मधुबनी आने पर इसकी जानकारी दी है।
प्रदेश महासचिव कन्हई पूर्व मुखिया बलराम कुंवर जी को मनोनीत करते हुए समस्तीपुर और दरभंगा जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। दरभंगा प्रमंडल संयोजक विक्की कुमार झा बाबूबरही बरदाहा मनोनीत किया गया वहीं बिरौल अनुमंडल संयोजक रतन कुमार मिश्रा आसी और सदस्यता प्रभारी नीतीश जी धीरज को बनाया गया है। गौराबोराम विधानसभा संयोजक सरपंच कसरौर ज्वालामुखी शंकर कुमार झा, गौराबोराम प्रखंड संयोजक बैजू झा आधारपुर सह संयोजक शशिचंद्र झा आधारपुर सदस्यता अभियान कन्हैया झा कसरौर संगठन प्रभारी प्रदीप ठाकुर लगमा, सर्वेक्षण प्रभारी ताराशंकर झा कन्हई और प्रखंड मीडिया प्रभारी बिक्रम कुमार झा महुआर को बनाया गया।
मधुबनी जिला से प्रदेश युवा प्रभारी गंगाराम झा राजनगर सिंगियोन और प्रदेश युवा संयोजक घोघरडीहा वीरभद्र विश्वामोहन झा को बनाया गया है, उनकी जिम्मेवारी पूरे बिहार प्रदेश में प्रदेश कार्यकारी युवा अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी जिला में जिला युवा संयोजक, प्रखंड युवा संयोजक और ग्राम युवा संयोजक मनोनीत कर सदस्यता अभियान प्रारंभ कर विधिवत अध्यक्ष और कार्यकारिणी गठित करने वाली व्यवस्था सुनिश्चित करना है। मुख्य संयोजन समिति एक एक ब्राह्मण घर परिवार को अनिवार्य सदस्यता ग्रहण कराने के बाद ग्राम अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष का विधिवत लोकतांत्रिक पारदर्शी तरीके से चुनाव कराएंगे। उसके बाद मुख्य प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें