राजस्व कर्मचारियों का राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश 44वें दिन भी जारी
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
मधुबनी : 25:03:2026
मधुबनी : बिहार में राजस्व कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले जाने से दाखिल - ख़ारिज, परिमार्जन सहित कई जरूरी काम ठप हैं। विदित हो कि अपनी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में विगत 11फरबरी से ये कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर हैं । अपनी मांगों को लेकर शिष्टमंडल विभागीय मंत्री एवं सचिव से वार्ता कर चुका है, लेकिन उनलोगों ने मांगों को मानने संबंधी सहमति लिखित रूप में देने से इंकार कर दिया और खबर लिखे जाने तक राजस्व कर्मचारियों के साथ सम्मानपूर्वक समझौता नहीं किया गया है । फलतः आज 44वें दिन भी मधुबनी ज़िले में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठे हुए हैं। उनलोगों ने बताया कि विभागीय प्रधान सचिव ने कहा कि पूर्व में जो अपर मुख्य सचिव के साथ सहमति पत्र बना था, उसे उन्होंने रद्दी की टोकरी में फेंक दिया है । इस प्रकार इन कर्मचारियों में रोष एवं असंतोष साफ झलक रहा था । जिलाध्यक्ष रोशन कुमार ठाकुर ने कहा कि सरकार दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। प्रवीण कुमार ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता की वजह से ही हमलोगों का अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश जारी है और इससे आम जनता भी प्रभावित है। अतः, सरकार को हमारी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए ।
इस अवसर पर महासंघ के जिला मंत्री रमण प्रसाद सिंह, जिला संयोजक संजय झा, अमित कुमार, अर्चना कुमारी, रेखा कुमारी, विजेता कुमारी सहित बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारी समाहरणालय के समक्ष धरना स्थल पर बैठे हैं। इनलोगों ने कहा कि सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा न ले, अन्यथा आंदोलन होगा उग्र।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें