"Madhubani NGO Forum" का गठन : षष्ठीनाथ झा बने अध्यक्ष
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
20:03:2026
शुक्रवार को लाल मणि मेमोरियल संस्थान , नवटोली, मधुबनी में स्वयं सेवी संस्थाओं की समन्वयक बैठक की गई । उक्त बैठक में मधुबनी जिला के 40 एन.जी.ओ ने भाग लिया । सभी संस्था सचिवों के विचार से एक फोरम " मधुबनी एन.जी.ओ. फोरम" का गठन किया गया । इसमें तेरह कोर कमिटी सदस्य नामित हुए , जो इस प्रकार हैं ।
मधुबनी एन. जी. ओ.फोरम के अध्यक्ष - श्री षष्ठी नाथ झा, उपाध्यक्ष - श्री विनय कुमार दास, सचिव - श्री विनोद कुमार , उपसचिव - श्री मनोज कुमार झा, कोषाध्यक्ष - श्री जितेन्द्र मोहन झा, महासचिव - श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, उप महासचिव - श्री विनोद सदाय, संगठन सचिव - श्री अनिल कुमार झा, कानूनी सलाहकार - श्री सियाराम सदाय, कला संस्कृति प्रभारी - श्री शिव नारायण मिश्र एवं श्री नवीन कुमार मिश्रा आदि पदाधिकारी चयनित हुए ।
बैठक के अंत में श्री षष्ठी नाथ झा ने सभी को बधाई एवं शुभकामना दी और लाल मणि मेमोरियल संस्थान के सचिव श्री जितेन्द्र मोहन झा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें