Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 7 मार्च 2026

मिशन परिवार विकास अभियान के तहत सदर अस्पताल में परिवार नियोजन मेले का आयोजन

 मिशन परिवार विकास अभियान के तहत सदर अस्पताल में परिवार नियोजन मेले का आयोजन






न्यूज़ डेस्क : मधुबनी 

07:03:2026



मिशन परिवार विकास अभियान के तहत जिले के सदर अस्पताल में परिवार नियोजन मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षित और प्रभावी गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी उपलब्ध कराना था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में योग्य दंपतियों के भाग लिया। मेले का विधिवत उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार द्वारा रेड रिब्बन काटकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिवार नियोजन से संबंधित विभिन्न जानकारियां लोगों को सरल और प्रभावी तरीके से दी गई, ताकि दंपति अपनी आवश्यकताओं के अनुसार उचित विकल्प का चयन कर सकें। मेले में आने वाले दंपतियों को अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों जैसे कंडोम, माला-एन, अंतरा इंजेक्शन सहित अन्य परिवार नियोजन विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही स्थायी परिवार नियोजन के उपायों के बारे में भी परामर्श दिया गया, जिससे दंपति अपने परिवार के भविष्य की बेहतर योजना बना सकें।

स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी और विशेषज्ञ डॉक्टर मेले में उपस्थित रहकर दंपतियों को परिवार नियोजन से जुड़े सभी पहलुओं पर परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान दंपतियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में भी बताया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि परिवार नियोजन न केवल जनसंख्या संतुलन के लिए आवश्यक है, बल्कि यह मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। छोटे और संतुलित परिवार से बच्चों की बेहतर परवरिश, शिक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में परिवार नियोजन के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी। अभियान के तहत लोगों को “छोटा परिवार, सुखी परिवार” और “स्वस्थ मां, स्वस्थ शिशु” के संदेश के प्रति प्रेरित किया गया, ताकि समाज में स्वास्थ्य और खुशहाली का वातावरण मजबूत हो सके।


उद्घाटन के अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉक्टर एस.एन. झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज मिश्रा जिला सामुदायिक उत्प्रेरक नवीन दास अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मस्जिद, पीएसआई एवं पिरामल फाऊंडेशन के अधिकारी, एएनएम, काउंसलर, सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड