डीबी कॉलेज में एनसीसी की गतिविधियाँ तत्काल प्रभाव से निलंबित
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
मधुबनी : 09:03:2026
मधुबनी : 34 बिहार बटालियन एनसीसी मधुबनी के अंतर्गत संचालित 4/34 एनसीसी कम्पनी डी बी कॉलेज, जयनगर में संचालित हो रही थी। एनसीसी से वहाँ के छात्र - छात्राओं को एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए एक बेहतर नागरिक बनाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा था। किन्तु, विगत छह मार्च को उक्त कम्पनी के सीटीओ का कार्यकाल समाप्त हो गया। उनके कार्यकाल की समाप्ति से पहले महाविद्यालय को बटालियन मुख्यालय की ओर से कई पत्र भेजे गए जिसमें कार्यरत सीटीओ का कार्यकाल बढ़ाने के लिए आवेदन पत्र उपलब्ध करवाने अथवा नए एएनओ की नियुक्ति हेतु जरूरी कागजात सहित आवेदन भेजने का जिक्र किया गया । किन्तु, समयावधि समाप्त होने तक महाविद्यालय की ओर से किसी भी पत्र का उत्तर नहीं दिया गया । इस संबंध में कमांडिंग अफसर कर्नल नितिन झा ने कहा कि डी. बी. कॉलेज में पदाधिकारी के अभाव में एनसीसी की सारी गतिविधियों को निलंबित कर दी गई हैं और ज़ब नए सीटीओ का आवेदन बिहार & झारखण्ड एनसीसी निदेशालय, पटना से स्वीकृत की जाएगी, तब पुनः एनसीसी की सारी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें