Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 11 मार्च 2026

उपमुख्यमंत्री की चेतावनी बेअसर : राजस्व कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश जारी

 उपमुख्यमंत्री की चेतावनी बेअसर : राजस्व कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश जारी 




रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

मधुबनी : 11:03:2026



मधुबनी : बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (संयुक्त संघर्ष मोर्चा) अपनी 17 सूत्री मांगों की पूर्ति हेतु विगत 11 फरबरी से राज्यव्यापी अनिश्चिकालीन हड़ताल पर है। पिछले वर्ष भी यह संघ अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर था । उस समय ACS ने मांगों की पूर्ति पर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेने का आश्वासन दिया था, जिसके हड़ताल कर रहे कर्मी वापस काम पर लौटे थे। किन्तु, इन लोगों को खाली झुनझुना थमा दिया गया और क़ोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इन कर्मचारियों को चेतावनी दिया कि अविलम्ब काम पर लौटें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। किन्तु, इसी मुद्दे पर संघर्ष समिति ने निर्णय लिया कि अपनी मांगों की प्राप्ति के लिए आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा। आज जिला मुख्यालय पर राजस्व कर्मचारियों ने धरना - प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष रोशन कुमार, जिला सचिव नारायण जी झा, खुशबू कुमारी, अर्चना कुमारी, विजेता कुमारी, आशीष देव, महेश्वर पाण्डेय, प्रवीण कुमार, ललित कुमार, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड