Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

एल एस कॉलेज और 32 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में अम्बेडकर जयंती आयोजित

 एल एस कॉलेज और 32 बिहार के तत्वावधान में अम्बेडकर जयंती आयोजित 






रिपोर्ट : उदय कुमार झा

मुजफ्फरपुर : 15:04:2026


लंगट सिंह महाविद्यालय और 32 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया। प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आंबेडकर साहब ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।


न केवल दलित समाज बल्कि महिलाओं के उन्नति के लिए भी वे आजीवन पूरी निष्ठा से कार्य करते रहे। डॉ शशिकांत पाण्डे ने आंबेडकर के राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राजीव कुमार ने कहा कि डॉ आंबेडकर का व्यक्तित्व और कृतित्व समाज में व्यापत कुरीतियों के समक्ष गंभीर चुनौती पेश किया तथा समाज में बदलाव की दिशा में उनका काम मील का पत्थर साबित हुआ। धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी कैडेट सृष्टि ने किया तथा संचालन कैडेट शालू और आदित्य ने किया। मौके पर डॉ नवीन कुमार, डॉ आनंद कुमार तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट और महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड