Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

दरभंगा में एनसीसी कैडेटों की विदाई समारोह का भव्य आयोजन

 दरभंगा में एनसीसी कैडेटों की विदाई समारोह का भव्य आयोजन 




रिपोर्ट : उदय कुमार झा 




दरभंगा : 5/8 बिहार एनसीसी कम्पनी, आइटीआइ, रामनगर, दरभंगा में एनसीसी सत्र समाप्ति के बाद एनसीसी कैडेटों की विदाई समारोह का भव्य आयोजन महिला आइटीआइ के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महिला कैडेटों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया एवं मंच पर आगत अतिथियों - सूबेदार मेजर मदन तमांग, एनसीसी एल्युमनाई एसोसिएशन के आजीवन सदस्य उदय कुमार झा, सूबेदार नारायण सिंह,


जीसीआई राज नंदिनी, संस्था के प्रिंसिपल श्री राजकुमार ठाकुर का स्वागत सीटीओ अखिलेश कुमार राय ने  पुष्पमाल एवं पाग पहनाकर किया। उसके बाद सर्जेन्ट तान्या कुमारी, कैडेट शिवानी कुमारी, सुरुचि कुमारी, रिया कुमारी, राहुल कुमार साह एवं सुमित कुमार द्वारा शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विभिन्न प्रकार के गानों एवं नृत्य से कैडेटों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। उसके बाद 2025 के गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले एसयूओ छोटू कुमार, 2026 में आरडीसी में भाग लेने वाले यूओ प्रवीण कुमार यादव,

सीनियर अंडर अफसर विक्रम सिंह सहित सीनियर कैडेटों को उपहार देकर सूबेदार मेजर मदन तमांग, उदय कुमार झा एवं सीटीओ अखिलेश कुमार राय ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कैडेटों को सम्बोधित करते हुए एसएम ने कहा कि आइटीआइ से विभिन्न ट्रेड में परीक्षा पास करने के बाद सेना की सेवा में जाने के कई अवसर आते हैं और कैडेटों को उसका लाभ लेना चाहिए । आइटीआइ ने काफ़ी अच्छे कैडेट्स अपनी बटालियन को दिए हैं और वर्तमान कैडेटों से भी यही अपेक्षा रखी जाती है कि अपने पूर्ववर्ती कैडेटों की राह पर चलेंगे । 

     इस अवसर पर कैडेट नंदन झा, शिवम कुमार, अनुष्का, कशिश राज सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट सभागार में उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड