एनसीसी प्रशिक्षण में शानदार उपलब्धियों के लिए ग्रुप कमांडर ने कैडेटों को किया सम्मानित
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
20:05:2026
ATC-VI Camp के 8वें दिन मुजफ्फरपुर Group Commander बिग्रेडीयर संजीव मेहरोत्रा
YSM,VSM,SM का प्रेरणादायक दौरा
8बिहार बटालियन एन सी सी द्वारा आयोजित Annual Training Camp (ATC-VI) का आज 8वाँ दिन उत्साह, अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से परिपूर्ण रहा। इस विशेष अवसर पर , Group Commander,कैम्प परिसर का औपचारिक निरीक्षण एवं दौरा किया। Group Commander के आगमन से कैंप परिसर में उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला तथा सभी NCC Cadets एवं स्टाफ में विशेष उमंग दिखाई दी।
Group Commander के कैंप आगमन पर Commanding Officer Lt Col D.K Singh, Subedar Major M. Tamang, JCOs, ANO/CTO एवं PI Staff द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। NCC की परंपरा एवं सैन्य अनुशासन के अनुरूप उन्हें भव्य तरीके से रिसीव किया गया। इसके पश्चात NCC Cadets द्वारा शानदार Guard of Honour प्रस्तुत किया गया। कैडेटों की अनुशासित चाल, एकरूपता एवं आत्मविश्वास ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं अतिथियों को प्रभावित किया। Group Commander ने कैडेटों के अनुशासन एवं प्रशिक्षण स्तर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रदर्शन NCC की उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था को दर्शाता है।
निरीक्षण के दौरान Commanding Officer Lt Col D.K. Singh द्वारा कैंप के Administration, Training एवं Management से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत ब्रीफिंग प्रस्तुत की गई। उन्होंने कैंप में संचालित दैनिक प्रशिक्षण, अनुशासन, सुरक्षा व्यवस्था, फायरिंग अभ्यास, ड्रिल प्रशिक्षण, सामाजिक गतिविधियों एवं कैडेटों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। Group Commander ने कैंप की सुव्यवस्थित व्यवस्था, स्वच्छता एवं प्रशिक्षण पद्धति की विशेष सराहना की तथा अधिकारियों एवं स्टाफ के समर्पण की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अगले चरण में NCC Cadets द्वारा “Section Battle Drill” पर आधारित Lecture एवं Demonstration प्रस्तुत किया गया। इस प्रदर्शन में कैडेटों ने आधुनिक सैन्य रणनीति, टीम वर्क, त्वरित निर्णय क्षमता एवं साहस का उत्कृष्ट परिचय दिया। इस Demonstration में NCC Cadet द्वारा Drone का भी इस्तेमाल किया गया। Demonstration के दौरान कैडेटों द्वारा दिखाए गए अनुशासन एवं तालमेल ने सभी को प्रभावित किया। Group Commander ने कहा कि इस प्रकार का व्यावहारिक प्रशिक्षण कैडेटों के आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को मजबूत करता है।
इसके पश्चात NCC Cadets द्वारा रंगारंग Cultural Programme प्रस्तुत किया गया। देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। कैडेटों की प्रतिभा एवं सांस्कृतिक समन्वय को देखकर उपस्थित सभी अधिकारी एवं अतिथि भावविभोर हो गए। Group Commander ने Cultural Team की सराहना करते हुए कहा कि NCC केवल सैन्य प्रशिक्षण ही नहीं बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को भी निखारने का मंच प्रदान करता है।
कैंप प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को Group Commander द्वारा मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले कैडेटों में Drill प्रतियोगिता में UO Rohan Kumar (CM Arts College) ने SD Category में प्रथम स्थान एवं CPL Sakhi Thakur (CM Science College) ने SW Category में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं CDT Susmita Kumari (BMA College Baheri) ने SW Drill प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा CPL Aditya Raj (CM Science College) ने SD Drill प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
Firing प्रतियोगिता में UO Prem Prakash (CM Science College) ने SW Category में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि CDT Anjali Kumari (MLSM College) ने SW Category में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार CDT Kirshan Kumar (Raj High School) ने JD Firing प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एवं CDT Sujata Kumari (RNM High School) ने JW Firing प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। Camp Senior के रूप में SUO Avinash Kumar (CM Arts College) को SD Category तथा SUO Madhavi Kumari (NJM College) को SW Category में सम्मानित किया गया। सभी विजेता कैडेटों को Group Commander द्वारा मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर Brigadier Sanjiv Mehrotra YSM, VSM, SM ने कैडेटों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि NCC युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कैडेटों को जीवन में सदैव सकारात्मक सोच, मेहनत एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने सभी कैडेटों में नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार किया।
कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत Group Commander ने NCC Cadets के साथ भोजन ग्रहण किया तथा उनसे आत्मीय बातचीत कर उनके अनुभवों एवं प्रशिक्षण संबंधी विचारों को जाना। इस विशेष अवसर पर CDT Sadhana Kumari (MKJ), CDT Raj Kumar (MKJ),
SUO Avinash Kumar (CM Arts) एवं SUO Madhavi Kumari (NJM) को Group Commander के साथ भोजन करने का अवसर प्राप्त हुआ। Group Commander ने इन कैडेटों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनके प्रशिक्षण अनुभव, भविष्य की योजनाओं एवं NCC जीवन से संबंधित विचारों को जाना। इस दौरान कैडेटों में विशेष उत्साह एवं गर्व की भावना देखने को मिली।
इसके पश्चात उन्होंने सभी JCOs एवं PI Staff के साथ बैठक कर NCC Training एवं कैंप संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने पर विशेष बल दिया।
अंत में Group Commander ने Visitor Book में अपने प्रेरणादायक संदेश एवं शुभकामनियाँ अंकित करते हुए कैंप की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने हेतु सभी अधिकारियों, स्टाफ एवं कैडेटों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर NCC Song के साथ पूरे कार्यक्रम का समापन किया गया। इसके पश्चात Group Commander का विधिवत Departure कराया गया। उनका यह दौरा सभी NCC Cadets एवं स्टाफ के लिए अत्यंत प्रेरणादायक, गौरवपूर्ण एवं यादगार साबित हुआ।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें