लोहना में जैत्री नाथ आरोग्य संस्थान का हुआ शिलान्यास
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
मधुबनी : 04:05:2026
लोहना : पण्डित हरि नारायण झा एवं पण्डित शिव नारायण झा शैक्षणिक एवं सामाजिक सहयोग न्यास के तत्वावधान में जैत्री नाथ आरोग्य संस्थान का शिलान्यास श्री मन्त्रेश्वर झा,आइ. ए. एस द्वारा ऑनलाइन किया गया। शिलान्यास समारोह सभा की अध्यक्षता डा0 केदार नाथ झा, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य हर्षपतिसिंह महाविद्यालय, मधेपुर ने किया एवं मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० गंगानाथ झा, अवकाश प्राप्त प्राचार्य, जवाहरलाल नेहरू केन्द्रीय विश्वविद्यालय सभा की शोभा बढा रहे थे। वैदिक एवं पौराणिक मंगलाचरण पण्डित रंजेश्वर झा एवं प्रियंगम झा द्वारा गाया गया। मंच संचालन श्री अमल कुमार झा ने किया। स्वागत भाषण श्री सृष्टि नारायण झा ने दिया। जैत्री नाथ आरोग्य संस्थान के शिलान्यास के शुभ अवसर पर डा० प्रबोध झा,डा0 असर्फी कामति, डा0 सतीरमण झा, श्री अमरेन्द्र नाथ झा, श्री विनय झा, श्री सुशील पाठक, श्री रतीनाथ झा, श्री प्रदीप ठाकुर, श्री उदय नाथ मिश्र, श्री उदय नाथ झा एवं श्री आशीष कुमार ठाकुर ने पण्डित हरि नारायण झा एवं पण्डित शिव नारायण झा शैक्षणिक एवं सामाजिक सहयोग न्यास के संस्थापक एवं संयोजक श्री सृष्टि नारायण झा को अशेष शुभकामनाएं देते हुए तन मन एवं धन से सतत सहयोग करने का आश्वासन दिया। धन्यवाद ज्ञापन श्री आशीष कुमार ठाकुर द्वारा किया गया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें