Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 10 जून 2026

मधुबनी के 13 पूर्व एनसीसी कैडेटों ने अग्निवीर बनकर ज़िले का बढ़ाया मान

 मधुबनी के 13 पूर्व एनसीसी कैडेटों  ने अग्निवीर बनकर ज़िले का बढ़ाया मान 






रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

मधुबनी : 10:06:2026






युवाओं में अगर कुछ कर गुजरने की चाहत होती है तो उनके लिए विषम परिस्थितियों में आगे बढ़ना भी खेल जैसा प्रतीत होता है। भारत में ज़ब सेना द्वारा अग्निवीर योजना लागू की गई तो युवा पीढ़ी में देश की सेवा करने का एक जुनून सा पैदा हुआ और शिक्षित बेरोजगार युवक इस योजना की ओर आकर्षित हुए । एनसीसी में कैडेटों को एकता और अनुशासन में रहते हुए एक अच्छा नागरिक बनने के लिए तैयार किया जाता है और देशभक्ति की भावना जागृत की जाती है। इसी कड़ी में, अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलएनजे कॉलेज, झंझारपुर के पूर्व एनसीसी कैडेट सुभाष कुमार, सुमन कुमार यादव, रमणजी साहु, प्रवीण कुमार यादव, अभिषेक कुमार, ऋषिकेश कुमार, सन्नी सिंह, आर.के. कॉलेज, मधुबनी के पूर्व एनसीसी कैडेट हिमांशु कुमार, सूर्यप्रताप सिंह, अंकित कुमार एवं आनन्द कुमार तथा डी.बी. कॉलेज, जयनगर के पूर्व कैडेट अविनाश कुमार एवं लक्ष्मण कुमार ने अग्निवीर की परीक्षा में बाज़ी मारकर समाज का नाम रोशन किया है। इनमें सुभाष कुमार,सुमन कुमार यादव, हिमांशु कुमार को आर्टिलरी प्रशिक्षण केन्द्र हैदराबाद, रमणजी साहु एवं सन्नी सिंह को 1 एसटीसी, जबलपुर, प्रवीण कुमार यादव एवं सूर्यप्रताप सिंह को आर्टिलरी प्रशिक्षण केन्द्र, नासिक, ऋषिकेश कुमार को 2 एसटीसी गोआ, अविनाश कुमार को 1 ईएमई सिकंदराबाद, लक्ष्मण कुमार एवं अंकित कुमार को मद्रास इंजीनियर ग्रुप, बेंगलुरु में प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश प्राप्त हुआ है ।

एनसीसी के इन सभी कैडेटों को शुभकामनायें देते हुए कोर ऑफ़ आर्टिलरी के योद्धा और 34 बिहार बटालियन एनसीसी के प्रशासी पदाधिकारी ले. कर्नल प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि मेहनत करनेवाले बच्चे अपना रास्ता खुद बनाते हैँ और हम एनसीसी में उन्हें सही दिशानिर्देश देने की कोशिश करते हैँ। जितने ज्यादा कॉलेज और स्कूल हमसे जुड़ेंगे उतना हमें मौका मिलेगा उन्हें अच्छा बनाने का । एनसीसी के फर्स्ट अफसर मो. शमशीर ने अग्निवीर में सफल कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि यह आपकी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और एनसीसी से प्राप्त प्रशिक्षण का परिणाम है। सदैव ईमानदारी, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें । 

  इन सभी चयनित अग्निवीरों के घर में खुशी का माहौल व्याप्त है और लोग बधाई देने आ रहे हैँ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड