प्रो. मुक्तिनाथ झा पर केंद्रित द्विदिवसीय जन्म शतवार्षिकी संगोष्ठी का आयोजन
न्यूज़ डेस्क : मधुबनी
11:06:2026
साहित्य अकादमी,नई दिल्ली और साहित्यिकी,सरिसब-पाही के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14-15 जून को प्रो. मुक्तिनाथ झा पर केन्द्रित द्वि-दिवसीय जन्म शतवार्षिकी संगोष्ठी का आयोजन होने की घोषणा से क्षेत्र के साहित्य एवं संस्कृति अनुरागियों में हर्ष का माहौल है।अंग्रेजी,मैथिली एवं संस्कृत के समादृत एवं ख्यात मणीषी प्रो मुक्तिनाथ झा पर केन्द्रित इस संगोष्ठी में साहित्य अकादमी के वरीय अधिकारी और क्षेत्र के कई बड़े साहित्यकारों की उपस्थिति रहेगी।दो दिनों में कुल पाँच सत्रों के इस कार्यक्रम में कुल १२ आलेखों का वाचन होगा।यह संगोष्ठी शान्ति कुंज विवाह भवन के सभागार (भट्टपुरा,NH 27) में 14 जून(रविवार)को दिन के साढ़े दस बजे से प्रारंभ होगी।प्रो. मुक्तिनाथ झा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जानने समझने के उत्सुक लोगों के लिए यह संगोष्ठी काफी उपयोगी सिद्ध होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें