नवटोल का युवक संदिग्ध गतिविधियों के कारण गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क : मधुबनी
15:06:2026
मधुबनी : पंडौल थानाक्षेत्र के सरिसब - पाही (पश्चिमी) पंचायत का नवटोल गाँव वैसे तो अपनी सारस्वत साधना एवं अध्यात्मिकता के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है, किन्तु सोमवार की अहले सुबह बिहार एटीएस एवं पंडौल पुलिस की संयुक्त छापेमारी ज़ब इस गाँव में हुई तो लोग सन्न रह गए । इस गाँव के एक युवक इज़हारुल हक़ को पुलिस तलाश कर रही थी। इज़हारुल अपने घर पर नहीं मिला तो पुलिस ने मधुबनी ज़िला मुख्यालय स्थित उसके घर पर दबिश दी । वहाँ वह मिल गया तो छापेमारी दल ने उसे गिरफ्त में ले लिया । छापेमारी दल के साथ भोपाल पुलिस की टीम भी थी।
सूत्रों के अनुसार, इज़हारुल तहरीर करने बाहर भी जाता था। वह पाकिस्तान के ISI के सम्पर्क में था और व्हाट्सएप्प एवं अन्य सोशल मीडिया के द्वारा पाकिस्तान स्थित लोगों के साथ संबंध बनाए हुए था । भोपाल में उसके खिलाफ मामला दर्ज़ है । भोपाल पुलिस ने बिहार एसटीएफ से उसकी गिरफ़्तारी के लिए संपर्क किया और फिर पंडौल पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मधुबनी न्यायालय से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर भोपाल पुलिस अपने साथ लेकर चली गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें