मधुबनी में कई पुलिस पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
मधुबनी : 16:06:2026
मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने बीती रात ज़िले के कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई ज़िम्मेदारी दी है । पुनि अभय कुमार को फुलपरास पुलिस अंचल निरीक्षक, पुनि राज कपूर कुशवाहा को अंचल पुलिस निरीक्षक झंझारपुर, पुनि विजेंद्र कुमार ब्रजेश को अंचल पुलिस निरीक्षक जयनगर, पुनि सरवर आलम को अंचल पुलिस निरीक्षक खजौली, पुनि नीरज कुमार वर्मा को प्रभारी हिन्दी शाखा, पुनि अखिलेश कुमार को अंचल पुलिस निरीक्षक बेनीपट्टी, पंडौल थानाध्यक्ष पुनि रमण कुमार को जयनगर थानाध्यक्ष,पुनि शिव शरण शाह को प्रभारी अयोग शाखा एवं लो. शि. नि.कोषांग मधुबनी, पुनि अनूप कुमार को बेनीपट्टी थानाध्यक्ष,पुनि मुकुल रंजन कुमार सिंह को लदनिया थानाध्यक्ष, पुनि चंद्रकिशोर टूड्डू को SC /ST थानाध्यक्ष, पुअनि शिल्पी कुमारी को पंडौल थानाध्यक्ष, पुअनि धीरज कुमार को लौकहा थानाध्यक्ष, पुअनि कार्तिक भगत को बासोपट्टी थानाध्यक्ष, पुअनि बेमिशाल कुमार को लखनौर थानाध्यक्ष एवं राकेश कुमार पासवान को खुटॉना थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया गया है। साथ ही, पुनि संजय कुमार सिंह एवं पुनि अमित कुमार को साइबर थाना में योगदान देने के लिए कहा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें