समस्तीपुर में एनसीसी कैडेटों ने उत्साह से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
21:06:2026
समस्तीपुर : 12 बिहार बटालियन एनसीसी, समस्तीपुर के अंतर्गत सभी कम्पनियों एवं ट्रूपों (कॉलेजों एवं स्कूलों) में एनसीसी कैडेटों ने रविवार की सुबह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बड़े ही जोश और उत्साह से योगाभ्यास किया । सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में योग गुरुओं ने योगासनों का अभ्यास कराया और योग करने के लाभ से कैडेटों को परिचित करवाया । इस अवसर पर सुदूर गाँव देहात क्षेत्र के रहनेवाले एनसीसी के सैकड़ों कैडेटों ने योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।
12 बिहार बटालियन के सूबेदार राजेश कुमार सिंह, हवलदार केशरी नंदन, हवलदार रोहित प्रधान, हवलदार रामनिवास शर्मा, हवलदार गोविन्द बिष्ट, सिविल स्टाफ पूर्व सीनियर अंडर अफसर राजकुमार, अंकित कुमार, सीनियर कैडेट रजनीश कामत सहित कई लोग उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया ।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें