Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

विभिन्न आर्केस्टा में पुलिस की छापेमारी : 40 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू

 आर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिग बालिकाओं के शोषण के विरूद्ध जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाई गई विशेष छापेमारी अभियान । 40 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू एवं संचालक सहित 12 पुरूष एवं 03 महिला कर्मी गिरफ्तार।





न्यूज़ डेस्क : मधुबनी 

15:09:2026



> अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग), बिहार, पटना एवं मिशन मुक्ति फाउंडेशन (NGO) के निर्देशानुसार मधुबनी जिले में नाबालिग बालिकाओं के शोषण एवं उनके अवैध रूप से आर्केस्ट्रा में कार्य कराने की सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के आदेशानुसार दिनांक-14/15.09.2026 की रात्रि में पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना के नेतृत्व में संबंधित सभी थाना, महिला थाना, मानवाधिकार संस्था एवं चाइल्डलाइन टीम की संयुक्त टीम गठित कर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित आर्केस्ट्रा में छापेमारी अभियान चलाया गया।


> अभियान के दौरान बासोपट्टी थाना, अरेर थाना, बेनीपट्टी थाना, खजौली थाना एवं लौकहा थाना सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित आर्केस्ट्रा से कुल-40 नाबालिग बालिकाओं को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू की गई सभी बालिकाओं को विधिवत रूप से महिला थाना, मधुबनी लाया गया है।



> प्रथम दृष्टया नाबालिग बालिकाओं को आर्केस्ट्रा में कार्य कराने के मामले में आर्केस्ट्रा संचालक सहित इस कार्य में संलिप्त कुल 15 कर्मियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध महिला थाना द्वारा कांड सं0-64/26, दिनांक-15.09.2026, धारा-79/111/141/143/145/98/296/3(5) बी०एन०एस एवं 79 जे0जे0 एक्ट तथा 16/17/18 Bonded labour (abolition) Act तथा 13/14 Posco Act के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुरूषों को न्यायिक हिरासत में तथा महिलाओं की रेस्क्यू की गई। सभी नाबालिग बालिकाओं को विधि सम्मत आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।


> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता :-


01. इरफान आलम, पे० शेख भोला, सा०- नारनवा, थाना-शिकारपुर, जिला-पश्चिमी चम्पारण।


02. राहुल सिंह, पे०-अरूण सिंह, सा०-जैनी टोला, थाना-चौतरवा, जिला-पश्चिमी चम्पारण।


03. नंदलाल प्रसाद, पे०-बृजेश प्रसाद उर्फ ठग महतो, सा०-बेतिया, जिला-पश्चिमी चम्पारण।


04. अजय कुमार, पे०- रधुनी मुखिया, सा०-बेतिया, जिला-पश्चिमी चम्पारण।


05. श्याम कुमार यादव, पे०-रामललित यादव, सा०- गंगौर, थाना-हरलाखी, जिला-मधुबनी।


06. समरशिल, पे०-दुखाईशिल, सा०-नगरउखड़ा, थाना-हरिंगघाटा, जिला-नादिया, राज्य-पं० बंगाल ।

7. 07. आयुष शर्मा, पे०-दिगविजय शर्मा, सा०- परतावल, थाना-सेमडोरिया, जिला-महाराजगंज, उ०प्र० ।


08. देवचंद्र परनामी, पे०-तेजनारायण महतो, सा०-खजौली, थाना-खजौली, जिला-मधुबनी।


09. परमेश्वर राम, पे०-जलेश्वर राम, सा०-तक्कीपुर, थाना-महाराजगंज, जिला-सिवान।


10. संजन कुमार दास, पे०-केवल दास, सा०-कन्हौली, थाना-खजौली, जिला-मधुबनी


11. काशीनाथ मंडल, पे०- भूपति मंडल, सा०-बसीरहॉट, थाना-हरवा, जिला-24 परगना, पं०बंगाल ।


12. नंदकिशोर यादव, पे० वासुदेव यादव, सा०-ठठरी, थाना-रूद्रपुर, जिला-मधुबनी। एवं 03 महिला की गिरफ्तारी की गई हैं।


➤ छापामारी टीम में शामिल सदस्य :-


01. श्रीमती रश्मि कुमारी, अपर पुलिस अधीक्षक (मु०), मधुबनी।


02. श्री अंकुर कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, साईबर थाना, मधुबनी।


03. पु०नि० सुनील कुमार, प्रभारी AHTU, मधुबनी।


04. पु०नि० अमित कुमार, प्रभारी, CCTNS, पुलिस कार्यालय, मधुबनी।


05. पु०नि० शमशाद आलम, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, नगर थाना।


06. पु०अ०नि० रीना भारती, थानाध्यक्ष, महिला थाना।


07. स०अ०नि रंजू कुमारी, महिला थाना एवं पुलिस केन्द्र से पदाधिकारी एवं सिपाही।


नाबालिग बच्चों / बालिकाओं को किसी भी प्रकार के शोषण, अवैध रोजगार अथवा मानव तस्करी जैसी गतिविधियों में संलिप्त करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड