Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर कदम : प्रभात, सकरी ने शुरू किया निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र

 कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर कदम: प्रभात,सकरी ने शुरू किया निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र




ककना सदाय टोला की किशोरियों और महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का नया अवसर


सिटी रिपोर्टर :मधुबनी 



दिनांक 09.09.2026 को सामाजिक संस्था प्रभात, सकरी द्वारा पंडौल प्रखंड के ककना सदाय टोला में किशोरियों एवं महिलाओं के लिए छह माह के निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन किया गया। मालती कुमारी, रेणु देवी, निकी कुमारी, प्रशिक्षिका किरण देवी, प्रभात सकरी के निदेशक फादर बाबु ने दीप प्रज्वलित कर सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया। 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित समुदाय की किशोरियों और महिलाओं को सिलाई का व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर प्रभात के निदेशक फादर बाबु ने कहा कि “महिलाओं और किशोरियों को कौशल एवं शिक्षा से सशक्त बनाना समाज के विकास की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। सिलाई प्रशिक्षण उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा।”

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से नियमित रूप से प्रशिक्षण में भाग लेने, पूरी लगन से कौशल सीखने तथा प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने जीवन और परिवार के विकास में करने का आह्वान किया।

प्रभात, सकरी द्वारा संचालित यह छह माह का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्र की जरूरतमंद किशोरियों एवं महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 

प्रभात के कार्यकर्ता सज्जन सदय एवं राजाराम सदाय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को नियमित छह माह तक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षा समन्वयक मनोहर मंडल ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड