Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

"संतुलित आहार एवं अच्छे स्वास्थ्य का महत्व" विषय पर एनसीसी कैडेटों को किया गया जागरूक

 "संतुलित आहार एवं अच्छे स्वास्थ्य का महत्व" विषय पर एनसीसी कैडेटों को किया गया जागरूक 








रिपोर्ट : उदय कुमार झा 




मधुबनी : 34 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अफसर कर्नल कुसुमाकर झा के निर्देश पर 261/34 एनसीसी ट्रूप, सूरी स्कूल परिसर में " संतुलित आहार और अच्छे स्वास्थ्य का महत्व" विषय पर जूनियर डिवीज़न एवं जूनियर विंग के 111 एनसीसी कैडेटों को जागरूक किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रहिका के चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.ए. रहमान, डॉ. अब्दुल मलिक, डॉ. जी.एन. मिश्रा, फार्मासिस्ट विनय कुमार एवं एएनएम शोभा कुमारी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित हुए । चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा कैडेटों को यह समझाया गया कि क़िस प्रकार का आहार दैनंदिन जीवन में लिया जाए जिससे शरीर को संतुलित आहार मिले । संतुलित आहार का संबंध अच्छे स्वास्थ्य से है। अगर इंसान का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो वह अपना काम भी मन लगाकर करेगा और बीमारियों से दूर रहेगा जो किसी के लिए भी बहुत आवश्यक है। 

इस कार्यक्रम में फर्स्ट अफसर एसएनके शर्मा, मो. शमशीर, सूबेदार मेजर बिस्टू थापा, सूबेदार राजकुमार, हवलदार पर्वत कुमार नायक, लक्ष्मण थापा के साथ ही सूरी एवं वाट्सन स्कूल के कैडेट उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड