Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

तेज रफ़्तार अनियंत्रित ई रिक्शा और बाइक की आमने सामने टक्कर : बाइक चालक गंभीर रूप से ज़ख़्मी

 तेज रफ्तार अनियंत्रित ई-रिक्शा और बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से जख़्मी 





न्यूज़ डेस्क : मधुबनी 



राजनगर : 11:09:2026


राजनगर - बाबूबरही मुख्य सड़क भगवानपुर  हनुमान मंदिर समीप शुक्रवार बाइक और ई-रिक्सा की आमने सामने की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप जख़्मी हो गए .स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत कुमार गुप्ता की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र राजनगर में भर्ती कराया गया जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ.राम विलास की देखरेख में प्राथमिक उपचार की गई. जख़्मी व्यक्ति की नाजुक हालत देखते हुए  बेहतर उपचार के लिए 

 मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जख़्मी व्यक्ति की पहचान सारा गाँव वार्ड न.10निवासी मोहन सिपरिया उम्र 56 स्व : बुद्धा सिपरिया 

 थाना बाबूबरही, जिला मधुबनी के रूप हुई है. जख़्मी मोहन सिपरिया ने बताया कि दो महीने प्रेम प्रसंग मे मेरे पुत्र स्व : भविष्य सिपरिया की 

मौत हो गई. इसको लेकर बाबूबरही थाना प्राथमिकी दर्ज की कराई गई थी. अगले सुनवाई को लेकर  मधुबनी एसपी के जनता दरबार लिखित आवेदन देकर न्याय की उम्मीद  उदेश्य से मधुबनी जा रहे थे. उसी क्रम समय करीब 12:10 बजे राजनगर की ओर तेज रफ्तार अनियंत्रित ई-रिक्सा टक्कर मार दी जिससे  मेरे दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया। मैं गभीर रूप से जख़्मी हो गया।

स्थानीय ई रिक्सा और चालक को पकड़ कर रखा। मौका पाते ई रिक्शा का चालक चाबी छोड़ फरार हो गया. मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत कुमार गुप्ता (पत्रकार)के द्वारा राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस बुला कर भर्ती कराया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड