Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

एल.एस.कॉलेज में सरदार पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई

 एल.एस.कॉलेज में सरदार पटेल की 151वीँ जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई 




रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

31:10:2026





मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।



कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया और शिक्षकों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान प्राचार्या ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदृष्टि, दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता ने देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनके विचार और आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं। प्रो. कनुप्रिया ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। इसमें देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के प्रति समर्पित रहने का सामूहिक संकल्प लिया गया।



राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्राचार्या के नेतृत्व में कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। इसके अलावा कॉलेज की एनसीसी इकाई की ओर से एकता दिवस पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने इसमें भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और सरदार पटेल के योगदान से जुड़े विचार प्रस्तुत किए।


कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शशिकांत पाण्डेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. ऋतुराज कुमार, डॉ. रीमा कुमारी, डॉ. वेदप्रकाश दुबे, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. संध्या कुमारी, डॉ. मणिभूषण, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. इम्तियाज, डॉ. आनंद कुमार, सुजीत कुमार सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड