राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनसीसी द्वारा कार्यक्रम आयोजित
न्यूज़ डेस्क : मधुबनी
31:10:2026
मधुबनी : 34 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में 6/34 एनसीसी कम्पनी, राजनगर के कैडेटों ने वीएसजे कॉलेज एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजनगर में
लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि देते हुए नमन किया। इस अवसर पर एकता मार्च निकाला गया जिसका नेतृत्व सीनियर कैडेटों ने किया। भारत के गृहमंत्री रह चुके सरदार पटेल के द्वारा देशहित में किए गए कार्यों पर व्याख्यान एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर सूबेदार एन.सी. मेहता, सीटीओ डॉ. राजीव शर्मा, यूओ सीमा, एसयूओ मोनू कुमार साफी, यूओ अमन कुमार, विकास, सर्जेन्ट निधि, दिव्या, कॉर्पोरल लालू कुमार यादव के साथ ही महाविद्यालय के शिक्षक,
शिक्षकेतर कर्मचारी, राजनगर के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम, जीएनएम, 94 कैडेट एवं 32 स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सभी कैडेटों एवं उपस्थित लोगों में उत्साह देखा गया।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें